विनोद खन्ना ने साल 1971 में अपनी बचपन की दोस्त गीतांजलि से पहली शादी की थी। विनोद खन्ना और गीतांजलि के दो बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना हुए, लेकिन बाद में विनोद खन्ना रजनीश
ओशो की सेवा में लग और उन्होने अपने परिवार से दूरिया बना ली।
इसे भी पढ़ें- फिल्में छोड़ संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, कमबैक भी रहा जानदार
इसके बाद गीतांजलि ने विनोद खन्ना से तलाक ले लिया फिर 1990 में विनोद खन्ना ने कविता से शादी कर ली। जिससे उनके एक बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा हुए।
राहुल विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि के बेटे हैं। राहुल खन्ना भी एक अभिनेता के तौर पर फिल्मों में काम करते हैं।
अक्षय खन्ना विनोद खन्ना और गीतांजलि के दूसरे बेटे है। अक्षय खन्ना भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
साक्षी विनोद खन्ना और उनकी दूसरी पत्नी कविता के बेटे है। इनके बारे में कम ही लोग जानते है। माना जा रहा है कि 25 साल के साक्षी सिन्हा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।