फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Vinod Khanna Passed Away, Intersting Facts About His Life

सीन के लिए बेल्ट से पिटे थे विनोद खन्ना, जानें 10 दिलचस्प बातें

Thu, 27 Apr 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 27 Apr 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
Actor Vinod Khanna Passed Away, Intersting Facts About His Life
नहीं रहे विनोद खन्ना
विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। गुरदासपुर से सांसद रहे विनोद खन्ना ने अपने एक्टिंग करियर में बहुत नाम कमाया। वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और गुड लुकिंग एक्टर्स में शुमार थे। एक नजर उनकी जिंदगी की खास बातों पर...
विज्ञापन


1. विनोद खन्ना का भारत के आजाद होने से ठीक एक साल पहले पेशावर में हुआ था। लेकिन आजादी के बाद उनका परिवार मुंबई आ कर बस गया था।

2. विनोद किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे। उनके पिता का केमिकल और टेक्सटाइल का बिजनेस था। बॉलीवुड में उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के नाम कमाया है।
विज्ञापन


3. विनोद बचपन में काफी शर्मीले थे। स्कून में एक बार टीटर ने उन्हें जबरन नाटक में शामिल किया जिसके बाद उनकी एक्टिंग में रुचि बढ़ी।

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित भी विनोद खन्ना के नशे में बहक गईं थी...
विज्ञापन
विज्ञापन


4. मुगल-ए-आजम और सोलवां साल जैसी फिल्मों ने उनपर गहरा असर छोड़ा था। इसिलए कॉमर्स में डिग्री लेने के बाद उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची।

5. विनोद खन्ना ने फिल्म 'मन का मीत' से डेब्यू किया था। फिल्म वैसे तो सुनील दत्त के भाई को लॉन्च करने के लिए बनाई गई थी लेकिन विलेन के रोल में विनोद छा गए। 

6. फिल्म 'मेरा गांव मेरा देश' में सीन को असली बनाने के लिए विनोद को बेल्ट से भी पिटने में भी कोई दिक्कत नहीं थी।

7. विनोद ने अपने करियर की शुरुआत विलेन के तौर पर की थी लेकिन वह आगे चलकर एक सफल अभिनेता बने।

ये भी पढ़ें- फिल्में छोड़ संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, कमबैक भी रहा जानदार

8. विनोद बॉलीवुड एक के इकलौते ऐसे एक्टर कहे जाते हैं जिन्होंने अपने करियर की चोटी पर आकर रिटायरमेंट लिया।

9. अपने करियर से रिटायरमेंट लेकर विनोद सन्यासी बन गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजली को तलाक दे कर अध्यात्म की राह पर चल पड़े थे।

10. 1980 में विनोद खन्ना अमेरिका चले गए जहां उन्होंने ओशो के आश्रम में बर्तन तक धोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed