सीरियल माता की चौकी फेम अभिनेत्री मुस्कान नैंसी अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रशांत मोटवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मुस्कान और प्रशांत ने 21 मार्च को सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में जयपुर में हुईं। जहां परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।
2 of 6
मुस्कान नैंसी, प्रशांत मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुस्कान और प्रशांत पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी की रस्में बेहद आलीशान अंदाज में हुईं। मुस्कान की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वे एक दूसरे के लिए ही बने हुए हैं।
3 of 6
मुस्कान नैंसी, प्रशांत मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के आउटफिट में मुस्कान और प्रशांत दोनों ही स्टनिंग लग रहे थे। मुस्कान नैंसी ने मरून कलर का लहंगा पहना था। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। वहीं प्रशांत भी मरून रंग की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे।
4 of 6
प्रशांत मोटवानी, हंसिका मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशांत अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के भाई हैं। तस्वीर में हंसिका अपने भाई के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। हंसिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शादी की कई तस्वीरें साझा की हैं। शादी के दौरान अभिनेत्री ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था।
5 of 6
मुस्कान नैंसी, प्रशांत मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपल की शादी की तैयारियां दो दिन पहले ही शुरू हो गई थीं। जिसमें मुस्कान की दोस्त श्रद्धा आर्या, हुनर हेल और दिव्यज्योति शर्मा पहुंचे थे। इसके अलावा मेहंदी, हल्दी, संगीत और सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।