कोरोना काल में रिलीज हुई पहली मेगा बजट फिल्म ‘मास्टर’ पहले हफ्ते में ही हिंदी पट्टी में हांफ गई है। कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर वन’ के मुकाबले तमिल सुपरस्टार विजय की ये फिल्म उसका एक चौथाई कलेक्शन भी पहले हफ्ते में नहीं कर पाई। तमिलनाडु में फिल्म सुपरहिट हो चुकी है, वहां इसने पहले हफ्ते में ही 96 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए।
2 of 5
मास्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना महामारी के बाद बंद हुए सिनेमाघर पिछले साल खुलने शुरू हुए तो छिटपुट और छोटी मोटी फिल्में ही सिनेमाघरों तक पहुंची और तकरीबन सब की सब फ्लॉप रहीं। नए साल में जो पहली बड़ी फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंची वह रही पोंगल और मकर संक्रांति पर रिलीज हुई फिल्म ‘मास्टर’। नामी निर्देशक लोकेश कंगराज की इस फिल्म में तमिल सिनेमा के मौजूदा दो सुपरस्टार विजय और विजय सेतुपति एक दूसरे के सामने दिखे। चर्चित अभिनेत्री मालविका मोहनन की ये पहली तमिल फिल्म है।
3 of 5
मास्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म की रिलीज से पहले तमिलनाडु सरकार ने सिनेमाघरों को सौ फीसदी क्षमता के साथ चलाने की छूट दे दी थी। लेकिन, केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार को ये आदेश वापस लेना पड़ा। इसके बावजूद ये फिल्म देखने के लिए तमाम सिनेमाघरों में पचास फीसदी से ज्यादा दर्शक देखे गए। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने संबंधित सिनेमाघरों के खिलाफ कार्रवाई भी की।
4 of 5
मास्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले हफ्ते बुधवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने जानकारी के मुताबिक मंगलवार तक पूरे देश में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का काराबोर कर लिया है। फिल्म ने अकेले तमिलनाडु में ही 96 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। आंध्रप्रदेश में फिल्म ‘मास्टर’ ने पहले हफ्ते में करीब 24 करोड़ रुपये, कर्नाटक में करीब 14 करोड़ रुपये, केरल में करीब 10 करोड़ रुपये और उत्तर भारत में पांच करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया है। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज के लिए भी मोटी रकम मिली है।
5 of 5
केजीएफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ट्रेड को उम्मीद थी कि फिल्म ‘मास्टर’ हिंदी पट्टी में कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर वन’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लेकिन, ऐसा हो न सका। ‘केजीएफ चैप्टर वन’ के हिंदी संस्करण ने रिलीज के पहले हफ्ते में करीब 21.50 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 11.50 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में करीब 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे।