फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Marathi actress Pooja Zunjar and her baby die due To lack of ambulance

एंबुलेंस न मिलने की वजह से मराठी अभिनेत्री और उसके बच्चे की हुई मौत, जांच शुरू

Tue, 22 Oct 2019 03:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 22 Oct 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Marathi actress Pooja Zunjar and her baby die due To lack of ambulance
Pooja Zunjar - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में प्रसव के बाद समय पर एंबुलेंस न मिलने की वजह से एक प्रसूता की मौत हो गई। घरवालों ने समय से एंबुलेंस न मिलने का आरोप लगाया। परिवारजनों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस आ जाती तो शायद मौत न होती। वहीं जिम्मेदार जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मराठी अभिनेत्री पूजा झुंजार के रूप में की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूजा को प्रसव पीड़ा होने के बाद पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया था लेकिन स्थिति ज्यादा खराब होने की वजह से पूचा के परिवार ने उसे हिंगोली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आगे बताया- परिवार को हिंगोली के सिविल अस्पताल तक जाने के लिए कोई एंबुलेंस ही नहीं मिल पाया। लेकिन काफी इंतजार के बाद परिवार को एक निजी एंबुलेंस मिला लेकिन इससे पहले की वह पूजा को लेकर हिंगोली के सिविल अस्पताल पहुंचते उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नवजात को भी नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूजा उभरती हुई अभिनेत्री थीं। उन्होंने दो मराठी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने काम से ब्रेक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed