दान कैसे भी हो सके और जितना भी हो सके करना चाहिए। वेदों पुराणों में तो ये लिखा ही है, इन दिनों व्हाट्सएप पर भी इसी तरह के संदेश दिन भर आते रहते हैं। कोरोना काल में दान को लेकर लोगों में जागी सकारात्मकता को देखते हुए अब इसे लोगों की सेहत से भी जोड़ने की तैयारी है।
2 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी, ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा आदि के साथ मिलकर एक नई स्कीम निकाली है।
3 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : amar ujala, mumbai
इसके तहत आपके एक घंटे की कसरत पर एक डॉलर यानी करीब 70 रुपये का दान इन सारे नामी चेहरों की चहेती एक कंपनी देगी। मानुषी कहती हैं, “मैं इस सुपर ग्लोबल अभियान 'होम टीम हीरो चैलेंज' का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। विश्व के एथलीट्स के साथ मिलकर लोगों को कसरत कराने के लिए मैं जो भी थोड़ा बहुत प्रयास कर पा रही हूं, उससे मैं काफी गौरवान्वित हूं।”
4 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
यशराज फिल्म्स की अगली प्रस्तुति फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के अपोजिट डेब्यू करने को तैयार मानुषी ने एक खास बातचीत में ये भी खुलासा किया कि खेल के तौर पर उन्हें फुटबॉल ज्यादा पसंद है। फुटबॉल के मैचों पर वह लॉकडाउन से पहले काफी नजर भी रखती थीं।
5 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
मानुषी कहती हैं कि घर पर रहकर खुद को फिट रखने के लिए कोई न कोई इनडोर गेम ऐसा खेलना चाहिए जिससे समय का सदुपयोग भी हो और शरीर की वर्जिश भी हो सके। पूरा दिन आराम करने की बजाय सुबह या शाम कुछ समय धूम में बिताना और कुछ समय मांसपेशियों के खिंचाव के लिए देना बहुत जरूरी है। होम टीम हीरो चैलेंज की जानकारी देने के लिए स्पोर्ट्स एसेसरीज बनाने वाली कंपनी मानुषी के साथ मिलकर बड़ा अभियान भारत में शुरू करने वाली है।