पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्द फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। पिछले दिनों वो फिल्म को लेकर काफी चर्चा में रहीं। इस बीच मानुषी छिल्लर के पिता के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मानुषी के पिता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
2 of 5
manushi chillar
- फोटो : social media
मानुषी के पिता का आरोप है कि मूवर्स और पैकर्स कंपनी ने 58 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। मानुषी के पिता डॉ मित्रा बसु छिल्लर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं। मुंबई मिरर के मुताबिक, वो जुलाई में मुंबई के बांद्रा से अंधेरी में शिफ्ट होने वाले थे। उन्होंने कंपनी से ऑनलाइन अपॉइनमेंट लिया था।
3 of 5
manushi chhillar
- फोटो : अमर उजाला
डॉ छिल्लर ने इसके लिए चेक के जरिए पैसे देने की बात कही थी लेकिन कंपनी के एक प्रतिनिधि जावेद ने उनसे कैश या ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा था। डॉ छिल्लर ने जब जावेद को बुलाया तो वो काम को टालता रहा। जब कंपनी की ओर से रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने जावेद पर आईपीसी की धारा 34 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
4 of 5
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
मानुषी छिल्लर के करियर की बात करें तो वो फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में वह राजा पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका संयोगिता के किरदार में दिखेंगी। मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड का ताज जीतते ही उनके पास तमाम फिल्मों के ऑफर आए थे, लेकिन सौंदर्य प्रतियोगिता की शर्तों के तहत दो साल तक वह अनुबंध में बंधी रहीं।
5 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : instagram
इसी बीच मानुषी को यशराज की टैलेंट टीम ने ये किरदार ऑफर किया। मानुषी के साथ अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। बिना किसी शोर शराबे के उन्होंने इसी साल की शुरूआत में फिल्म की ट्रेनिंग शुरू कर दी। फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं। फिल्म 'पृथ्वीराज' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को लगा बड़ा झटका, इस एक्ट्रेस ने शो को कहा अलविदा