हाफ टिकट, दस लाख, मुझे जीने दो, महबूब की मेहंदी, बॉम्बे टू गोवा, सीता और गीता समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री मनोरमा की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन लंबी बीमारी के बाद मनोरमा का निधन हो गया था। जब भी हिंदी सिनेमा की महिला खलनायकों की बात होती है तो मनोरमा का नाम टॉप पर आता है। 16 अगस्त 1926 को पंजाब के लाहौर में मनोरमा का जन्म हुआ था। उनका असली नाम Erin Isaac Daniels था। साल 1941 में रिलीज हुई फिल्म खज़ानची में मनोरमा नाम का किरदार निभाने के बाद उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा।
Manorama Death Anniversary: चाची का रोल निभाकर भी इस हीरोइन ने बटोरी इतनी नफरत, असली नाम से अनजान रहे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन