मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। दरअसल एक्टर और प्रोड्यूसर कुणाल गोस्वामी के कार्ड से दो बार फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुए जिसमें उनके साथ करीब 9000 हजार की ठगी हो गई। कुणाल ने मुंबई के जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने बैंक की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कुणाल गोस्वामी ने फेसबुक पर मौजूद शूटकेस के एड को देखने के बाद जब उसे खरीदने के लिए लिंक को क्लिक किया तो उनके कार्ड से दो बार में 9000 रुपये का फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुआ।
3 of 5
कुणाल गोस्वामी
- फोटो : Twitter
कुणाल ने बताया कि 21 जून को उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार लेनदेन का मेसेज उनके पास आया। पहले मेसेज में 426 यूआन और दूसरे में 483 यूआन खर्च किए गए। इसके बाद कुणाल ने अपना कार्ड ब्लॉक करवाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा 66 (C) के तहत पहचान की चोरी और 66 (D) द्वारा धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।
मनोज कुमार ने बॉलीवुड में रहकर खूब सोहरत हासिल की। इसीलिए उनके बेटे कुणाल कुमार गोस्वामी ने भी फिल्मों में आने का फैसला लिया। कुणाल गोस्वामी को एक्टिंग विरासत में मिली थी। बचपन से ही वो अपने पिता को एक्टिंग करते हुए देख रहे थे। अपनी निर्देशित फिल्म 'क्रांति' में मनोज कुमार ने कुणाल को भी लिया। इस फिल्म में कुणाल ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया।
स्क्रीन पर कुणाल गोस्वामी का यह पहला एक्सपीरियंस था। इसके बाद कुणाल गोस्वामी ने और भी कई फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल्स किसी को रास नहीं आई। शायद इसीलिए कुणाल खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित नहीं कर पाए और गुमनाम हो गए। फिल्मों में ना चल पाने का दुख कुणाल को इस कदर खा गया कि उन्होंने एक्टिंग और फिल्में छोड़कर केटरिंग का बिजनेस खोल लिया और उसी में रम गए।