मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा की दुनिया में पिछले तीन दशक से भी ज्यादा का समय बिता चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर, गुलमोहर, सत्या, शूल ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जो कल्ट सिनेमा का उदाहरण हैं। इन फिल्मों में मनोज बाजपेयी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है। अब अभिनेता ने खुलासा किया कि फिल्म बैंडिट क्वीन के दौरान अभिनेता ने डकैत मान सिंह के साथ नशे में धुत होकर कमरा शेयर किया था।
Manoj Bajpayee: 'उनका जीवन सुखी नहीं', मनोज ने बताया बैंडिट क्वीन के दौरान डकैत मान सिंह से मिलने का अनुभव
1994 में शेखर कपूर की आई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में मनोज बाजपेयी ने डाकू मान सिंह की भूमिका निभाई थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में, मनोज ने उन दिनों का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया और बताया कि वास्तविक जीवन के डाकू मान सिंह एक बार फिल्म के सेट पर आए थे और उनके साथ शराब पी थी।
Bawaal Trailer: 'बवाल' का दुबई में होगा धमाल! फैन इवेंट में लॉन्च होगा वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर
मनोज ने खुलासा करते हुए कहा, 'हमने एक साथ शराब पी और हमने एक कमरा भी साझा किया था।' आगे मनोज से पूछा गया कि क्या वह वह डर गए थे, तो इसपर मनोज ने कहा, 'नहीं क्योंकि वह खुद हर समय बहुत डरे हुए रहते थे और वह हमेशा जगह और स्थान का मानचित्रण करते रहते थे और अचानक वह भीड़ में गायब हो जाते थे और उन्हें ढूंढना मुश्किल होता था।'
Bollywood Celebs: सरकारी सुरक्षा में रहते हैं ये सितारे, सरेआम मिली धमकियों के बाद दी गई सुविधा
मनोज ने आगे कहा,'वह पैकअप के बाद कहीं से आ जाते थे और कार में बैठ जाते थे। पूरे समय वह सड़क की ओर देखते रहते थे। तब मुझे एहसास हुआ कि उनके पास सुखी जीवन है, लेकिन शांतिपूर्ण जीवन नहीं है।'
AR Rahman: ए आर रहमान की ड्रेसिंग सेंस के पीछे है इस खास शख्स का हाथ, सिंगर ने दिल खोलकर जताया आभार
मनोज ने आगे बताया कि उन्होंने मान सिंह से सवाल पूछा था कि 'फूलन के साथ आपके कैसे रिश्ते थे?' इस सवाल पर मान सिंह ने जवाब देते हुए कहा, 'फूलन को हमने कभी औरत की तरह नहीं देखा। हमने उसको हमेशा आगे रखा। मनोज ने कहा कि मान का किरदार निभाते समय उन्होंने यह बात अपने दिमाग में रखी थी।'