फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manoj bajpayee reveals at the family man trailer Launch

अपनी पहली वेब सीरीज के लॉन्च पर मनोज वाजपेयी बोले- परिवार और नौकरी दोनों महत्वपूर्ण होती हैं

Tue, 17 Sep 2019 05:05 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 17 Sep 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
manoj bajpayee reveals at the family man trailer Launch
द फैमिली मैन का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

फिल्मी जगत के कुछ चुनिंदा अच्छे अभिनेताओं में गिने जाने वाले कलाकार मनोज बाजपेयी जल्द ही अपनी डेब्यू वेब सीरीज़ के साथ अमेजन के ओ टी टी पर नज़र आने वाले हैं। मनोज बाजपेयी की इस वेब सीरीज़ का नाम " द फैमिली मैन " है। आज इसी सीरीज़ का लॉन्च हुआ, लॉन्च के वक्त सीरीज़ की पूरी स्टार कास्ट यहां मौजूद नज़र आई। मनोज बाजपेयी के अलावा सीरीज़ में काम कर रहे अन्य सितारे मनोज वाजपेयी और शो के निर्माता निर्देशक कृष्णा डी के और राज निदिमोरु के साथ काम करने का मौका पाकर काफी उत्साहित नज़र आए। खास बात यह है की यह पहली भारतीय सीरीज़ है जिसे अमरीका में टेलीवीजन क्रिटिक्स असोसियेशन के शो फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया है। बता दें की मनोज इस सीरीज़ में श्रीकांत तिवारी नामक किरदार में नज़र आएंगे जो एक खुफिया अधिकारी है।  

विज्ञापन

manoj bajpayee reveals at the family man trailer Launch
द फैमिली मैन का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

मनोज वाजपेयी ने पहली बार किसी वेब सीरीज़ में काम किया है। इसी को लेकर मनोज कहते हैं "  काफी समय बाद मेरे पास ऐसी स्क्रिप्ट आई थी और जब पता चला की राज और डीके का प्रोजेक्ट है, तो काफी उत्साहित था। 20 मिनट के नरेशन के बाद मैने मन बनाया की हां इसी से वेब डेब्यू करना है। ऐसा नहीं है की इससे पहले मेरे पास स्क्रिप्ट्स नहीं आई, पर मैं कुछ नया, सच्चा और कुछ ऐसा ढूंड रहा था जिससे दर्शक भी जुड़ाव कर पाएं। यह एक ऐसे इंसान की कहानी है जिससे लोग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जुड़ाव महसूस कर सकती है। "

विज्ञापन
विज्ञापन

manoj bajpayee reveals at the family man trailer Launch
द फैमिली मैन का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

द फैमिली मैन का मुख्य किरदार जो एक आम ज़िंदगी और एक स्पेशल एजेंट की ज़िंदगी दोनो जी रहा है, ऐसा करना उसके लिए काफी कठिन है। इसी बात पर जब मनोज वाजपेयी से सवाल हुआ की क्या आपकी असल ज़िंदगी में ऐसी कठिनाइयां आती हैं, तब वह कहते हैं " सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि इस कमरे में बैठा हर एक शख्स की ज़िंदगी में ऐसी कठिनाइयां होती हैं। लेकिन फिर भी हम सभी उन कठिनाइयों से जूझ लेते हैं। क्योंकि हम सभी को पता है की यह दोनों दुनिया हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। हर किसी की ज़िंदगी में परिवार काफी माइने रखता है, पर काम और नौकरी भी महत्वपूर्ण होती है। दोनों का संतूलन बनाए रखना ही सही तरीका है। "

विज्ञापन

manoj bajpayee reveals at the family man trailer Launch
द फैमिली मैन का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

वहीं कृष्णा डी के और राज निदिमोरु की जोड़ी अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती है, इस जोड़ी को राज और डीके की जोड़ी के नाम से भी बुलाया जाता है। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो ये जोड़ी फिल्मों से अलग वेब सीरीज़ में भी हाथ आजमाने आ गई। इसी सवाल पर कृष्णा डी के कहते हैं " हमारे पास इस शो का विचार काफी पहले से था, पॉलीटिक्स, टेरेरिस्म और बहुत सारी चीज़ों को एक साथ दर्शाता है यह शो। हमे पता था की हम इसे फिल्म के तौर पर नहीं बना पाएंगे, लेकिन उस समय तक भारत में अमेजन प्राइम जैसा कोई माध्यम नहीं था। जब अमेजन भारत में आया तभी हमने इस शो के ऊपर उनकी टीम से चर्चा भी की, और उन्हें यह अच्छा लगा तो हमने एक डील साइन की। पर उसके बाद हमारे पास कई फिल्में थी, इसीलिए थोड़ा वक्त भी लग गया।" कृष्णा डी.के. और राज निदिमोरु की दमदार जोड़ी द्वारा निर्मित, अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ "द फैमिली मैन" इस सितंबर रिलीज़ होने के लिए तैयार है जिसे विशेष रूप से 200 देशों और क्षेत्रों में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर जारी किया जाएगा।    

पढ़ें: अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक, बिना मेकअप कुछ ऐसी दिखती हैं ये 5 भोजपुरी अभिनेत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed