कैंसर से उबरने के बाद मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपनी किताब हील्ड लॉन्च की है। किताब के जरिए मनीषा कोइराला ने अपनी आपबीती और संघर्ष की कहानी बताई है। मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवरियन कैंसर हुआ था। एक साल के इलाज के बाद वो इस गंभीर बीमारी से ऊबर पाईं।
2 of 5
manisha koirala
- फोटो : PTI
कैंसर की जंग जीतने के बाद मनीषा कोइराला ने किताब लिखी और अब उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। मनीषा ने कहा कि 'यह बहुत दर्दनाक है कि किताब के प्रमोशन के दौरान वो सारी बातें मुझे दोबारा याद आ रही हैं। उन्हें फिर से याद करना कैंसर की यादें ताजा करने जैसा है।'
3 of 5
manisha koirala and rekha
- फोटो : PTI
मनीषा कोइराला ने आगे कहा कि 'ऐसा कई बार हुआ जब मैं किताब लिखना बंद कर देती थी और मुझे लगता था कि मैं इसे खत्म नहीं कर पाऊंगी। मुझे कई बार ऐसा लगा कि यह एक बुरा विचार है और मुझे फिर से लिखना चाहिए।' बता दें कि मनीषा की किताब हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ मंगलवार को लॉन्च किया।
4 of 5
manisha koirala
- फोटो : PTI
मनीषा कोइराला ने नीलम कुमार के साथ मिलकर ये किताब लिखी है। मनीषा के मुश्किल वक्त में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उनका साथ दिया। इनमें रेखा, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, भाग्यश्री, महेश भट्ट, इम्तियाज अली और दीया मिर्जा शामिल हैं।
5 of 5
Manisha Koirala
- फोटो : file photo
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीषा कोइराला राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की मां नरगिस का रोल निभाया था। फिल्म में नरगिस का किरदार छोटा था लेकिन उनकी एक्टिंग की सभी ने तारीफें की थीं।