बॉलीवुड के
'संजू बाबा' यानी संजय दत्त की
बायोपिक से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। संजय दत्त की ये बायोपिक काफी चर्चा में हैं। राजकुमार हिरानी द्वार निर्देशित इस फिल्म में लगभग सभी किरदार तय हो चुके हैं। मगर अब संजू बाबा की मां यानी नरगिस का किरदार कर रही हैं, उनका फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक सामने आया है।
मनीषा कोइराला बहुत दिनों बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं। बात करें फिल्म के बाकी किरदार की तो इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं दिया मिर्जा संजय दत्त का पत्नी मान्यता दत्त के रोल में नजर आएंगी।
फिल्म में संजय की बहन प्रिया दत्त के रोल को लेकर काफी जद्दोजहद के बाद एक अभिनेत्री का नाम फाइनल किया गया है। खबर है कि प्रिया का किरदार साउथ की एक्ट्रेस अदिति सिया निभाएंगी। वहीं संजय के पिता सुनील दत्त के किरदार में परेश रावल नजर आने वाले हैं।
फिल्म के सेट से कई बार कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसके कारण दर्शकों में इस फिल्म के उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं रणबीर ने भी अपनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। हाल ही में रणबीर कपूर की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो हूबहू संजय की तरह दिखाई दे रहे थे। इस फिल्म के मार्च में रिलीज होने की संभावना थी। शूटिंग में देरी के चलते अब इस फिल्म को जून में रिलीज किया जाएगा।