{"_id":"5a4f2ed84f1c1b35338b693f","slug":"r-madhawan-web-series-breathe-teaser-out-at-amazon-prime-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आ गया है बॉलीवुड सुपरस्टार आर माधवन की पहली वेब सीरीज ‘Breathe’ का टीजर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आ गया है बॉलीवुड सुपरस्टार आर माधवन की पहली वेब सीरीज ‘Breathe’ का टीजर...
Fri, 05 Jan 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
madhawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार आर माधवन ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ब्रीथ’ का पोस्टर रिलीज किया था। अब उनकी इस वेब सीरीज का टीजर आ गया है। टीजर की शुरूआत ही माधवन की दमदार आवज के साथ होती है। सुपर स्टार माधवन इसमें बेहद ही दमदार दिख रहे हैं। शायद ही माधवन का ये अवतार उनके फैंस ने इससे पहले कभी देखा होगा।
2 of 4
madhawan
इस वेब सीरीज का टीजर अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इस वेब सीरीज में माधवन के साथ अमित साध और सपना पब्बी भी नजर आएंगे। इस से पहले इस वेब सीरीज का पोस्टर सामने आया था जिसमें माधवन पानी के अंदर दिखाई दे रहे थे और उनके सर पर कोई हाथ रखे हुए थे। पोस्टर को देख ऐसा प्रतित हो रहा था जैसे कि वह सांस लेने की कोशिश कर रहे हैं।
3 of 4
madhawan
पोस्टर को शेयर करते हुए माधवन ने लिखा था, ‘तैयार हो जाइए साँसे रोकने के लिए।’ साथ ही पोस्टर के ऊपर लिखा है ‘आप कितनी देर तक अपनी साँस रोक सकते हैं।’ मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज सिर्फ अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 2018 में रिलीज होगी। आपको बता दें माधवन की यह पहली वेब सीरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
madhawan
बता दें कि इससे पहले माधवन 2016 में आई फिल्म साला खडूस में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन माधवन की एक्टिंग की सराहना हर किसी ने की थी। साला खडूस मूवी से पहले आखिरी बार वह आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट में दिखे थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट हुई थी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।