बॉम्बे, 1942 - ए लव स्टोरी और दिल से जैसी फिल्मों में अपनी अदायगी और खूबसूरती का जादू बिखेर चुकीं 90 के दशक की सफल अभिनेत्री मनीषा कोइराला का फिल्मी करियर करीब 29 साल का है। रणबीर कपूर के साथ संजू में संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाने वालीं मनीषा आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। आज यानी 16 अगस्त को मनीषा का जन्मदिन है। चलिए इस खास मौके पर हम आपको दिखाते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें...
2 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : ट्विटर
मनीषा कोइराला को अपनी पहली ही फिल्म 'सौदागर' में दिलीप कुमार और राजकुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला था। मनीषा ने हिंदी के अलावा तेलुगू, नेपाली, तमिल फिल्मों में भी काम किया है। वह वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
3 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनीषा ने क्रिमिनल, बॉम्बे, अनोखा अंदाज, गुड्डू, राम शास्त्र, अकेले हम अकेले तुम, दुश्मन: ए वायलेंट लव स्टोरी, मन, सनम, खामोशी, गुप्त, कच्चे धागे, तुलसी, संजू, प्रस्थानम जैसी कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय के हुनर का दमखम दिखाया है। साल 1996 में तमिल फिल्म बॉम्बे में लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
4 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा ने साल 2010 में नेपाली उद्योगपति सम्राट दहल के साथ शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। हालांकि शादी के दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। मनीषा कोइराला को साल 2012 में गर्भाशय के कैंसर होने का पता लगा था।
5 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने न्यूयॉर्क में इसका इलाज कराया। कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बाद उन्हें 2015 में कैंसर-मुक्त घोषित किया गया। मनीषा ने जिंदगी और कैंसर से जंग पर किताब भी लिखी है, जिसका नाम है- हील्ड। मनीषा के पिता प्रकाश कोइराला नेपाल सरकार में मंत्री रहे हैं। उनके दादा बीपी उर्फ बिश्वेशर प्रसाद कोइराला 1950 और 60 के दशक में नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।