कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) 25 जनवरी को रिलीज हो गई । अपनी इस फिल्म के लिए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कड़ी मेहनत की है । फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा कंगना ने ही 'मणिकर्णिका' को डायरेक्ट किया है । फिल्म ने दो दिन में 25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है । फिल्म रिलीज होने के दो दिन बाद इसके को-डायरेक्टर क्रिश (Krish) ने कंगना के खिलाफ कुछ बड़े खुलासे किए हैं ।
क्रिश का कहना है कि कंगना फिल्म के डायरेक्शन में बहुत दखल देती थीं । साथ ही वो खुद को कैमरे पर ज्यादा स्पेस देने के लिए बाकी किरदारों को छोटा करती जा रही थीं । कंगना ने फिल्म का पूरा क्रेडिट खुद ही ले लिया । एक इंटरव्यू में क्रिश कहते हैं, 'जब मणिकर्णिका का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था तो उसमें मेरा नाम था ।'
'फिर टीजर में भी नाम दिया गया लेकिन उस तरह से नहीं जैसा पिछली फिल्मों में रहा । मेरा नया नाम लिखा था- राधा कृष्णा जगरलामूदी जिसे मैं कभी यूज नहीं करता । जब मैंने इसे बदलवाना चाहा तो कंगना नाराज हो गईं। वो मुझसे कहती हैं कि सोनू सूद वाले मामले में मुझे मदद चाहिए थी तो की नहीं और अब जरूरत है तो आए हो ।'
4 of 8
Kangana Ranaut with Kamal Jain
- फोटो : Amar Ujala
क्रिश आगे कहते हैं, 'कंगना को एंगर मैनेजमेंट इश्यू है । वो मुझपर चिल्लाने लगीं । जब मैंने फिल्म देखी तो उसमें मेरा नाम सेपरेट स्लाइड में था । मुझे नहीं पता कंगना कैसे अपना नाम डायरेक्शन फर्स्ट क्रेडिट में रखकर चैन की नींद सो सकती हैं । जबकि वे इसे डिजर्व ही नहीं करतीं । फिल्म जून में पूरी एडिट हो गई थी ।'
5 of 8
Kangana Ranaut
- फोटो : news18
'डबिंग भी सिर्फ कंगना के किरदार को छोड़कर सभी की पूरी हो गई थी । कंगना लंदन में "मेंटल है क्या" की शूटिंग कर रही थीं । वो वापस लौटीं तो उन्होंने फिल्म देखी और उन्हें पसंद नहीं आई । वो इसमें थोड़े से बदलाव करना चाहती थीं । कुछ दिन बाद बोलने लगीं कि इसका रोल ज्यादा है, उसका रोल ज्यादा है । इसका दमदार है उसका दमदार है तो बदल दो ।'