मंदिरा बेदी की जिंदगी में बुधवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज महज 49 साल के थे। राज कौशल के अचानक निधन से मंदिरा बेदी बुरी तरह टूट गईं। सोशल मीडिया पर राज के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं।
रविवार रात दोस्तों संग पार्टी कर रहे थे राज
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल ने रविवार (27 जून) रात दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं। खबरों की मानें तो राज को बुधवार सुबह करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
2 of 7
राज कौशल का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार सुबह लगभग 11 बजे राज की अंतिम यात्रा उनके घर से निकली। यह घड़ी मंदिरा के लिए बेहद भावुक कर देने वाली थी। पति की अंतिम यात्रा के दौरान मंदिरा अपने दोस्त के कंधे पर सिर रखकर रोती दिखाई दीं।
3 of 7
राज कौशल का निधन
- फोटो : ट्विटर
राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया। राज के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया।
4 of 7
राज कौशल का निधन
- फोटो : ट्विटर
राज के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। मंदिरा बेदी और उनके परिवार के लिए यह यकीनन एक अंतहीन दुख है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
5 of 7
राज कौशल का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दुखद खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई राज कौशल को श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड सितारे और फैंस मंदिरा व उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।