अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और फिल्ममेकर राज कौशल का बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू जैसी फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। राज कौशल की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया। बीते दिनों मंदिरा बेदी अपने पति का अंतिम संस्कार करती नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
राज और मंदिरा का विला अब किराए के लिए उपलब्ध है
मंदिरा बेदी की तरह राज कौशल भी अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे। मंदिरा बेदी ने 15 साल पहले मड आइलैंड में एक शानदार घर खरीदा था। उन्होंने इसे एक शूटिंग बंगला बना दिया था। वहां वो अपने परिवार के साथ वक्त बिताने भी आती थीं। चार बेडरूम का ये विला बेहद खूबसूरत है। इस विला को अब रेंट पर देने की खबर है। इस विला के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं।
2 of 6
Madh Island
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस, फिटनेस आइकन और बिजनेसमैन मंदिरा बेदी ने कुछ महीने पहले ही फेमस ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर अपने इस मड आइलैंड विला को रखा है। उनका लग्जरी घर अब किराए के लिए उपलब्ध है। अगर आप इस आइलैंड में छुट्टियां बिताने जाने वाले हैं तो इसे किराए पर ले सकते हैं।
3 of 6
Madh Island
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहली तस्वीर में खूबसूरत सनसेट का नजारा देख सकते हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में मंदिरा अपने बच्चों के साथ बैठी हैं। दीवारों पर उनकी तस्वीरें टंगी हैं। जो इस विला की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। मंदिरा बेदी के घर में एक शानदार स्वीमिंग पूल भी है। यहां से बड़ा ही शानदार व्यू देखने को मिलता है।
4 of 6
Madh Island
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने आलीशान विला के सामने पोज देतीं मंदिरा बेदी काफी खुश नजर आ रही हैं।
5 of 6
Madh Island
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये तस्वीर उस दौरान की है जब मंदिरा और राज अपने बच्चों के साथ यहां छुट्टियां बिताने आए थे।