{"_id":"593f7ff81126f4c80b8b517a","slug":"mamta-kulkari-career-from-topless-photoshoot-to-drug-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस टॉपलेस सीन को शूट करने से पहले ममता कुलकर्णी ने रखी थी ऐसी शर्त, जमकर मचा था बवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस टॉपलेस सीन को शूट करने से पहले ममता कुलकर्णी ने रखी थी ऐसी शर्त, जमकर मचा था बवाल
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममता कुलकर्णी की पूरी जिंदगी विवादों में ही रही। अपनी करियर और फिल्मों के लेकर उन्होंने इतनी सुर्खियां शायद नहीं बटोरी होंगी जितनी कि असल जिंदगी और ड्रग्स मामले को लेकर....लेकिन एक बार ममता कुलकर्णी ने ऐसा काम कर दिया था जिसकी वजह से लोग उनके विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर उतर आए थे और जान से मारने की धमकी तक देने लगे थे।
ये बात तब की है जब ममता फिल्मों में नई थीं और कोई उन्हें जानता नहीं था। उन दिनों स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए एक कवर शूट किया जाना था। नए चेहरे की तलाश थी क्योंकि बड़ी हीरोइनें उस कवर को करने से मना कर चुकीं थीं।
तभी किसी ने ममता कुलकर्णी का नाम सुझाया। ममता इसके लिए तैयार हो गईं, लेकिन उन्हें जैसे ही बताया कि वो टॉपलेस होगा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसका खुलासा उस फोटोशूट को शूट करने वाले मशहूर फोटोग्राफर जयेश सेठ ने एक बार एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बकौल जयेश, ममता टॉपलेस की बात सुनकर बोलीं, 'इसमें बहुत रिस्क है। मुझे सोचने का मौका चाहिए। अगर ये चल गया तब तो बात ही अलग है, लेकिन अगर नहीं तो मेरे घरवाले और ये फिल्म इंडस्ट्री मुझे निकालकर बाहर फेंक देगी।'
विज्ञापन
हालांकि फिर ममता कुलकर्णी मान गईं, लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि अगर उन्हे फोटोशूट पसंद आएगा तो ही वो छपेगा वरना नहीं। मेकर्स मान गए। ममता ने बिना किसी हिचकिचाहट के जमकर टॉपलेस पोज दिया। ममता को ये फोटोशूट पसंद आया और जल्द ही ये मार्केट में भी आ गया।