मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले अभिनेता ममूटी (mammootty) का आज जन्मदिन है। 7 सितंबर 1951 को जन्मे ममूटी को साल 1998 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। ममूटी का असली नाम मुहम्मद कुट्टी पनिपरमबिल इस्माइल है। अपने 25 सालों से भी अधिक के करियर के दौरान, उन्होंने शीर्ष अभिनेता के रूप में 380 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। ममूटी के पास एक साल में 35 फिल्में करने का रिकॉर्ड है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ममूटी एक शानदार अभिनेता होने के अलावा वकील भी हैं।
वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे ममूटी
ममूटी कभी वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एर्नाकुलम लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की। इसके बाद दो साल तक प्रेक्टिस भी किया लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने वकालत छोड़ एक्टिंग में अपना करियर तलाशा। आज ममूटी के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।
2 of 7
ममूटी
- फोटो : Social media
डबल रोल के लिए हैं मशहूर
ममूटी को मलयालम फिल्मों में डबल रोल के लिए जाना जाता है। उन्होंने करीब नौ फिल्मों में डबल रोल किए हैं। साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स माने जाने वाले ममूटी और कमल हासन ने कभी एक साथ फिल्मों में काम नहीं किया है। ममूटी एकमात्र मलयालम अभिनेता हैं जिन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
3 of 7
Mammootty 369 cars collection
- फोटो : सांकेतिक
लग्जरी कारों के शौकीन
ममूटी ने कुछ गैर मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया है। इनमें तमिल, तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी फिल्में शामिल हैं। ममूटी को कारों का भी शौक है। उनके पास 15-20 नहीं बल्कि 369 कारों का कलेक्शन है। उनकी कई कारों का नंबर 369 है। इसमें सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी कारें शामिल हैं। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग से गैराज बनवाया है। ममूटी ज्यादातर खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं।
4 of 7
Mammootty
- फोटो : Social Media
प्रोड्यूसर भी हैं ममूटी
ममूटी ने सात बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीता है। इतना ही नहीं अपने करियर में उन्होंने 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते हैं। ममूटी साल 2000 में एक धारावाहिक 'ज्वालयय' के निर्माता बने जो लगभग दो वर्षों तक प्रसारित हुआ। प्रोडक्शन हाउस का नाम मेगाबाइट्स था।
5 of 7
Mammootty
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ममूटी अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास करोंड़ों की प्रॉपर्टी है। ममूटी 210 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग गैराज बनवा रखा है। ज्यादातर वे खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं। बता दें कि ममूटी साउथ में ऑडी खरीदने वाले पहले स्टार भी कहे जाते हैं।