रामायण: ‘पंचायत’ के प्रहलाद चा ने दी हिंट, बोले- शानदार होगा दूसरा भाग, इस खास रोल में यश संग नजर आएंगे एक्टर
Faisal Malik On Ramayan: वेब सीरीज ‘पंचायत’ में अपने किरदार प्रहलाद से मशहूर होने वाले एक्टर फैजल मलिक को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। अब वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगे। एक इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्म के बारे में काफी कुछ बताया।
विस्तार
फिल्म ‘रामायण’ में अभिनेता फैजल मलिक ने कुंभकरण का किरदार निभाया है। हाल ही में एक बातचीत में एक्टर ने फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पहले पार्ट से कई ज्यादा दर्शकों को दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा।
‘रामायण’ पर क्या बोले फैजल?
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। दो भागों में बनी इस महाकाव्य फिल्म में हॉलीवुड के कई जाने-माने तकनीशियन भी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए फैसल मलिक ने वैरायटी इंडिया को बताया, ‘मैं फिलहाल विस्तार से नहीं बता सकता। लेकिन इस भूमिका के लिए मैंने जिस प्रक्रिया से गुजरा हूं, और जब मुझे हॉलीवुड के उन सभी बीटीएस वीडियो की याद आई जो मैंने देखे हैं, तो मुझे पता चल गया कि मैं बहुत अच्छे हाथों में हूं और एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं।’
कौन हैं फिल्म की तकनीकी में शामिल
फिल्म की तकनीकी टीम में आठ अकादमी पुरस्कारों के लिए मशहूर विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो डीएनईजी शामिल है, जबकि ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। प्रोडक्शन ने बड़े पैमाने के सीन्स फिल्माने के लिए हॉलीवुड से एक्शन डायरेक्टर और स्टंट प्रोफेशनल्स को भी शामिल किया है।
फिल्म की शुरू हुई प्री- बुकिंग
फिल्म ‘रामायण’ ने पूरे भारत में एक दिन से भी कम समय में 4.88 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लगभग 85,000 टिकट बिक चुके हैं। वहीं मुंबई के थिएटर्स में रिक्लाइनर सीटों की कीमत पहले से ही 2,770 रुपये तक पहुंच गई है। राजधानी में 18,674 टिकटों से 1.42 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं मुंबई में 14,823 टिकटों से 1.01 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में भी अच्छी कमाई हुई है। सबसे ज्यादा कमाई हिंदी संस्करण की रही, जिसने 4.62 करोड़ रुपये कमाए। डब किए गए कन्नड़ संस्करण ने 24.92 लाख रुपये और तेलुगु संस्करण ने 47,400 लाख रुपये कमाए