टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: आरोपी सुमित की मां का दावा, कहा- मेरा बेटा खाटू श्याम मंदिर गया था, उसे फंसाया गया
Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी मामले की जांच जारी है। इस सिलसिले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। इस बीच सुमित नाम के एक आरोपी की मां ने दावा किया है कि उसे फंसाया जा रहा है।
विस्तार
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ। गोलीबारी की घटना में वे बाल-बाल बचे हैं। मामले की जांच जारी है। हथियार पहुंचाने से लेकर हमले की योजना तक कई कड़ियां खुल रही हैं और चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोलीबारी की इस घटना के सिलसिले में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी सुमित की मां का कहना है कि बेटा बेगुनाह है।
बेटे के बचाव में क्या बोली आरोपी की मां?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरोपी सुमित की मां का दावा है कि उनका बेटा बेगुनाह है। मीडिया से बातचीत में आरोपी की मां ने कहा कि वह (सुमित) खाटू श्याम मंदिर गया था। उसे फंसाया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के सिलसिले में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले सुमित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्या काम करता है आरोपी सुमित?
आरोपी की मां ने कहा कि उनसे कहा गया कि झगड़ा हुआ है, पूछताछ के लिए लेकर जा रहे हैं। महिला ने कहा, 'दिल्ली से पुलिस आई थी। हमें कुछ नहीं बताया। मेरा बेटा कपड़े की दुकान पर तीन साल से काम कर रहा है। वह नौवीं क्लास तक पढ़ा है'। महिला ने कहा कि पांच-छह दिन पहले नितिन के साथ सुमित खाटू श्याम गया था। खाटू श्याम से वीडियो कॉल भी की थी।
VIDEO | Tiger Shroff firing case: Accused Sumit’s mother claims her son is innocent, had gone to Khatu Shyam temple; being framed. Delhi Police Special Cell arrested Kunal (21) and Sumit (19), both residents of Haryana's Sonipat district, and Radha (23) and Babita (23), both from Uttar Pradesh, in connection with the firing at actor Tiger Shroff's car in Mumbai. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2026
अचानक से क्यों बदला आरोपी के परिवार ने किराए का मकान?
महिला से जब पूछा गया कि क्या उनके बेटे से कोई मिलने आता था? इस पर जवाब दिया, 'नहीं, कोई नहीं मिलने आया'। फिर, आपका बेटा मुंबई में गोली चली हैं, वहां तक कैसे पहुंचा? नितिन कौन है? इस पर महिला ने कहा, 'नितिन पड़ोस में रहता है'। मैं और मेरा बेटा कुछ नहीं जानते। सुमित के पिताजी और मैं मजदूरी करते हैं। हमने मकान बदला है। किराया ज्यादा था, वहां पर इसलिए मकान बदला है। पुलिस की वजह से नहीं बदला'।
इतने बड़े गैंग से कैसे जुड़ा सुमित का नाम?
जब पूछा गया कि पुलिस का कोई फोन आया? इस पर सुमित की मां ने कहा, 'हां, वो मुंबई बुला रहे थे। हम वहां का रास्ता नहीं जानते। पुलिस ने कहा कि इसकी जमानत करवाने मुंबई आ जाओ'। महिला से जब सवाल किया गया कि आपके बेटे का नाम इतने बड़े गैंग से जुड़ा है। आप इसे कहां देखते हो। इस पर जवाब मिला, 'मेरे बेटे का कोई हाथ नहीं है। बहकाया गया है'। सुमित की मां ने सरकार से बेटे को छोड़ने की गुजारिश की है।
कब हुई टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में शाम करीब 7 बजे फायरिंग हुई।
- जब अभिनेता फुटबॉल क्लब से निकलकर अपने घर की तरफ जा रहे थे।
- इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं।
- अब इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।