फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajpal Yadav Defend daler mehndi amid uttarakhand Mela Controversy show controversy says Singer Does not Drink

दलेर मेहंदी विवाद: सिंगर के बचाव में आए राजपाल यादव; मंत्री के व्यवहार को बताया आपत्तिजनक, जानिए क्या कहा?

Wed, 21 Oct 2026 01:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Oct 2026 01:29 PM IST
सार

Daler Mehndi Kunjapuri Mela Controversy: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर विवाद छिड़ गया है। बीते दिनों उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान उन पर शराब पीने जैसे आरोप लगे। भरे मंच पर मंत्री ने सिंगर पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद राजपाल यादव ने दलेर मेहंदी का बचाव किया है।

विज्ञापन
Rajpal Yadav Defend daler mehndi amid uttarakhand Mela Controversy show controversy says Singer Does not Drink
दलेर मेहंदी-राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दलेर मेहंदी को उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। सिंगर वहां पहुंचे। मगर, मंच पर उनका अंदाज ऐसा दिखा कि राज्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही दलेर मेहंदी पर नाराजगी जाहिर की। सिंगर पर कथित तौर पर कार्यक्रम में शराब पीकर पहुंचने का आरोप लगा। मामले पर विवाद शुरू हो गया। इस बीच इंडस्ट्री से कई एक्टर-सिंगर दलेर मेहंदी के बचाव में आए हैं। राजपाल यादव ने भी अपना पक्ष रखा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Rajpal Yadav Defend daler mehndi amid uttarakhand Mela Controversy show controversy says Singer Does not Drink
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

राजपाल यादव बोले- 'कद कभी पैसों से नहीं तोला जा सकता'
राजपाल यादव ने आज बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने दलेर मेहंदी का बचाव किया। साथ ही राज्य कैबिनीट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर आपत्ति जताई है। राजपाल यादव ने यह दावा भी किया है कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं। उनकी तबीयत खराब चल रही है। राजपाल यादव ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'कलाकार का अपमान मतलब कला का अपमान और कला का अपना एक कद है। कद कभी पैसो से नहीं तोला जा सकता'।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ऐसा लगा जैसे मंत्री जी ने कला को खरीद लिया हो'
वीडियो में राजपाल यादव कह रहे हैं, 'एक कला का विद्यार्थी होने के नाते, एक बात साझा करना चाहता हूं कि लीजेंड सिंगर दलेर मेहंदी की आवाज ने दशकों से देश-दुनिया में सेवा की है। हाल ही में एक सम्मानित मंत्री हजारों लोगों के सामने उनसे ऐसे अशोभनीय और निंदनीय शब्दों से व्यवहार कर रहे थे, मार-पिटाई के उदाहरण दे रहे थे। माननीय मंत्री जी आपको यह शोभा नहीं देता। ऐसा लगा कि जैसे आपने कला को ही खरीद लिया हो। कला कभी खरीदी नहीं जा सकती। कला एक जीवन है। जीवन का सम्मान कीजिए'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन

Rajpal Yadav Defend daler mehndi amid uttarakhand Mela Controversy show controversy says Singer Does not Drink
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

कहा- 'कला के कद का सम्मान करिए'
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दलेर पा जी शराब नहीं पीते। मैंने भी उनके साथ 'वेलकम टू द जंगल' में काम किया है। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। सबकी तरफ से प्रयास चल रहा है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों। पद आते हैं और जाते हैं। कद हमेशा रहता है। कला का कद हजारों वर्षों से है। कला के कद का सम्मान कीजिए। ईश्वर आप पर कृपा करें'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed