{"_id":"6ad88bb2ce833b7c1705fd2d","slug":"amitabh-bachchan-emotional-after-listening-kaun-banega-crorepati-contestant-story-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन: बेटे की जान बचाने के लिए पिता ने दी किडनी, केबीसी में प्रतियोगी की कहानी सुनकर भावुक हुए बिग बी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अमिताभ बच्चन: बेटे की जान बचाने के लिए पिता ने दी किडनी, केबीसी में प्रतियोगी की कहानी सुनकर भावुक हुए बिग बी
Wed, 21 Oct 2026 03:23 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:23 PM IST
सार
Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati: क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' का एक प्रोमो सामने आया है। एक प्रतियोगी हॉट सीट पर बैठ कर बिग बी को अपनी कहानी बताते हुए नजर आता है, जिसे सुनने के बाद महानायक इमोशनल हो जाते हैं।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
टीवी का फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन चल रहा है, जिसमें आए दिन प्रतियोगी अपनी दिलचस्प कहानियों, संघर्ष की दास्तां शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने सुनाते हुए नजर आते हैं। अब इसके हालिया एपिसोड में एक ऐसा ही किस्सा देखने को मिला।
एक कंटेस्टेंट ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर और संघर्ष की ऐसी कहानी बिग बी के साथ शेयर की। उसे सुनने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। कंटेस्टेंट ने अपनी गंभीर बीमारी और अपने पिता द्वारा दिए गए जीवनदान के बारे में विस्तार से बताया।

Trending Videos
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
कंटेस्टेंट ने सुनाई बिग बी को दास्तां
शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट अपनी कहानी सुनाते हुए नजर आ रहा है। शख्स ने बताया, 'मुझे जिंदगी दो बार मिली है। एक बार मेरी मम्मी ने दी और एक बार पापा ने।' फिर कंटेस्टेंट ने आगे बताया कि उन्हें खाना हजम नहीं होता था। फिर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनकी दोनों किडनी सिर्फ 3 प्रतिशत काम कर रही है।
पिता ने दी नई जिंदगी
कंटेस्टेंट ने आगे बताया कि फिर उन्होंने तय किया कि अब किडनी ट्रांसप्लांट करवा लेना चाहिए। लाख बार मना करने के बावजूद भी उनके पिता ने कहा कि वह ही उन्हें किडनी देंगे। एक इन अचानक फिर से कंटेस्टेंट के पेट में दर्द हुआ और डॉक्टर ने बताया कि मुझे अटैक आया है।
इसकी वजह से उनके बचने के चांस सिर्फ 20 प्रतिशत ही रह गए थे। इसकी वजह से जो किडनी उनके पिता ने दी थी वो भी डैमेज हो गई। कंटेस्टेंट ने लास्ट में कहा कि मेरे मम्मी पापा ने पूरी जिंदगी मेरे लिए बहुत त्याग दिए हैं। अब मैं उन्हें एक बेहतर जिंदगी देना चाहता हूं।

बातें सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन
कंटेस्टेंट की दास्तां सुनकर अमिताभ बच्चन काफी भावुक हो गए। उनके चेहरे पर सहानुभूति और मायूसी साफ नजर आ रही थी। प्रोमो के कमेट में भी यूजर शख्स की तारीफ कर रहे हैं और उसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।