मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर विनायकन एक महिला के साथ फोन पर अपशब्द और बदसलूकी से बात करने की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में एक महिला ने उन पर अभद्र भाषा में बात करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली महिला कोट्टायम के पमबाडी जिले की रहने वाली है।
2 of 5
Vinayakan
- फोटो : Instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने विनायकन को एक कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित दिया तो एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी से बात करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि विनायकन के इस अभद्र व्यवहार से आहत होकर पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर दुखभरा पोस्ट भी लिखा।
3 of 5
Vinayakan
- फोटो : Instagram
वहीं खबरों की मानें तो महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से अभद्रता या अपशब्द कहना) और 294 (बी) (अश्लील शब्द बोलना) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) (किसी अनजान शख्स को या किसी की इच्छा के विरूद्ध बार-बार फोन कर परेशान करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
4 of 5
Vinayakan
- फोटो : Instagram
वहीं इस पुरे मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल वह मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि विनायकन मलयालम फिल्मों के अलावा कई तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अच्छी एक्टिंग की वजह से उन्हें साउथ सिनेमा से जुड़े कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।
5 of 5
Vinayakan
- फोटो : Instagram
विनायकन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बतौर डांसर की थी। शुरुआत में उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में अपने डांस से पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Maanthrikam से की थी। इसके बाद वह बिग बी, छोटा मुंबई, द ट्रेन और बेस्ट एक्टर जैसी कई फिल्मों में नजर आए।