बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। प्रकाश राज अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने विचारों को रखते हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
प्रकाश राज ने Twitter पर शेयर किया किस्सा, सेल्फी लेने पर कैसे महिला के पति ने की बेइज्जती
प्रकाश राज ने ट्विटर पर एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया और बताया कि उनके मोदी विरोध की वजह से फैंस को भी अपमान सहना पड़ता है। प्रकाश राज ने एक महिला के बारे में बताया जब वो उसके साथ सेल्फी लेना चाहती थी लेकिन पति ने सबके सामने उसकी बेेइज्जती की। लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्होंने इस पूरे वाकये का जिक्र किया है।
प्रकाश राज ने लिखा कि 'महिला की आंखों में आंसू थे। मैंने उस आदमी से कहा डियर सर, मिस्टर मोदी हो या मैं, हम दोनों में से कोई भी नहीं था जिसकी वजह से आपकी पत्नी ने आपसे शादी की। तुम्हें इतनी प्यारी बेटी दी और अपनी जिंदगी तुम्हारे साथ बिता रही है। कृपया उसके विचारों की इज्जत करें। अपनी छुट्टी अच्छे से बिताइए। मेरी बातें सुनकर उसके पास कोई जवाब नहीं था।'
A moment in Kashmir... Why do we HURT the ones we LOVE for someone else ?? Why do we HATE because we differ ?? #justasking pic.twitter.com/RurmY369Kd
प्रकाश राज आगे लिखते हैं कि 'मैं वहां से भारी मन से आगे बढ़ गया। आश्चर्य... यह बात मेरे जेहन में रही कि उन्होंने मेरी फोटो डिलीट की या नहीं.. लेकिन क्या उनका ये घाव भर पाएगा।' बता दें कि प्रकाश राज लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।