बॉलीवुड में अभी तक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की चर्चा हो रही है। इस कपल के लिए अब एक साथ दिखना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। हाल ही में कपल ने मालदीव में छुट्टिया बिताई है। वो बात अलग है कि दोनों ने अलग-अलग फोटो शेयर की हैं। खबर है कि यह चर्चित कपल एक बार फिर अस्पताल पहुंचा है। अभी कुछ दिन पहले मलाइका और अर्जुन एक साथ एक अस्पताल के बाहर भी दिखे थे जिसके बारे में ढेरों कयास लगाए गए।
2 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
अब हफ्ता भी नहीं हुआ कि कपल एक बार फिर अस्पताल पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अस्पताल चेक-उप करवाने पहुंचे थे। खबरों की माने तो दोनों प्री मैरिटल चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर्स शादी करने वाले कपल्स को ये चेक-उप करने की हमेशा सलाह देते है, जिससे किसी संक्रांमक बीमारी का पता पहले से ही लग सके।
3 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : social media
इस चेकअप के बाद से अब इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की शादी को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वो सही हैं। अर्जुन-मलाइका ईस्टर वीकेंड पर शादी कर सकते हैं।
4 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : social media
हाल ही मलाइका ने एक बार फिर कुछ ऐसा पोस्ट किया था जिसकी काफी चर्चा हो रही थी। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका ने लिखा कि 'करीबी व्यक्ति, एक ऐसा इंसान जिससे आप मिलने के साथ ही एक कनेक्शन महसूस कर रहे हों, ऐसा गहरा कनेक्शन इससे पहले आपने कभी महसूस नहीं किया है। समय के साथ ये लगाव और गहरा होता चला गया।'
5 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : instagram
मलाइका ने आगे लिखा था 'आपको ये अहसास होने लगता है कि कोई है जिसेे आप सबसे ज्यादा चाहते हैं। आपका करीबी हमेशा हर लेवल पर आपको बेहतर तरीके से समझता है। जो आपको शांति, सुकून और आपके चारों ओर खुशियां बिखेर देता है।'