फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'प्यार का पंचनामा' की हीरोइन ने कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासा, सन्न रह गया बॉलीवुड

Wed, 24 Apr 2019 06:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 24 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Pyaar Ka Punchnama actress Sonnalli Seygall revealed shocking things on casting couch
Pyaar Ka Punchnama - फोटो : twitter

'प्यार का पंचनामा' (Pyaar Ka Punchnama) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall ) को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल हो गए हैं। इन 8 साल में सोनाली 6 फिल्मों में नजर आई। इस बीच सोनाली ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोनाली ने बताया कि कैसे फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे बॉडी सर्जरी कराने की डिमांड की थी।

Pyaar Ka Punchnama actress Sonnalli Seygall revealed shocking things on casting couch
Sonnalli Seygall - फोटो : twitter

सोनाली ने इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए। सोनाली ने बताया- 'बीते दिनों मैं मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर से मिली। ऑडिशन राउंड के बाद एक शानदार रोल ऑफर हुआ। मैं अपने रोल को लेकर खुश थी। मैंने ऑडिशन के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार किया। उन्होंने मुझे मेरी बॉडी में कई बदलाव करने को कहे। मैं इन सबके लिए हां नहीं कह सकी क्योंकि मैं अपनी बॉडी सर्जरी नहीं कर सकती हूं।'

Pyaar Ka Punchnama actress Sonnalli Seygall revealed shocking things on casting couch
Sonnalli Seygall - फोटो : twitter

सोनाली ने आगे कहा- 'मैं इमोशनल इंसान हूं। जब वो रोल मेरे हाथ से गया तो मैं रोने लगी। थोड़ी देर बाद खुद को समझाया कि यह करना सही नहीं है। मुझे अपने फैसले पर खुशी हुई। ऐसे बहुत से स्टीरियोटाइप हैं कि महिला और पुरुष को कैसे दिखना चाहिए। हीरोइन के लिए अच्छा दिखने की इमेज बनी हुई है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pyaar Ka Punchnama actress Sonnalli Seygall revealed shocking things on casting couch
Sonnalli Seygall - फोटो : file photo

आपको बता दें, सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall ) ने 'प्यार का पंचनामा' फिल्म के अलावा 'वेडिंग पुलाव', 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू की टीटू की स्वीटी', 'हाइजैक' और 'सेटर्स' फिल्म में काम किया है। 'प्यार का पंचनामा' फिल्म में सोनाली ने रिया का किरदार निभाया था। हलांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर कोई बयान दिया हो। इससे पहले भी कई स्टार्स इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Pyaar Ka Punchnama actress Sonnalli Seygall revealed shocking things on casting couch
ऋचा भद्रा - फोटो : social media

हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर टीवी अभिनेत्री ऋचा भद्रा ने बड़ा खुलासा किया था। ऋचा को मशहूर टीवी सीरियल खिचड़ी में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहचाना जाता है। उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना उनकी शादी के बाद हुई थी दरअसल, एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि 'काम चाहिए तो मुझे खुश रखो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed