देश में गर्मी ने ऐसा कोहराम मचा रखा है लोग सड़कों पर निकलने से कतरा रहे हैं पर इन सितारों को शायद ये गर्मी भी नहीं रोक सकती। फिटनेस और हॉटनेस की प्रतिमा मलाइका अरोड़ा भीषण गर्मी में जिम जाती नजर आईं। मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता को भी स्पॉट किया गया।
2 of 6
Malaika Arora
- फोटो : Amar Ujala
गर्मी का पता भी मलाइका के आउटफिट से ही चल रहा है। मलाइका ने सिर्फ वेस्ट पहना है और शर्ट को कमर पर बांध लिया है। नीचे वही योगा पैंट्स। मलाइका और उनके फिटनेस का राज शायद यही है कि हर दिन डटे रहो। वहीं मलाइका की बहन यहां ऑल ब्लैक आउटफिट में हैं।
3 of 6
Malaika Arora
- फोटो : social media
जहां एक तरफ मलाइका जिम की और रुख करती नजर आईं वहीं इनके अलेजड बॉयफ्रेंड और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर डांस क्लासेज से निकलते हुए स्पॉट किए गए। हालांकि वह किस फिल्म के लिए डांस क्लासेज में समय बिता रहे हैं यह साफ नहीं हो पाया है।
4 of 6
arjun kpoor
- फोटो : Amar Ujala
अर्जुन कपूर के पास इन दिनों बस एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग में इस वक्त वह व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का नाम पानीपत है , जिसमें वह सदाशिव राव भाउ के किरदार में नजर आएंगे। सदाशिव राव मराठा साम्राज्य के वक्त पेशवा के दीवान हुआ करते थे।
5 of 6
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं। ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार के साफी सहज हैं।