इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में आ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों इसी महीने शादी कर लेंगे, लेकिन अर्जुन के पिता और फिल्म निर्माता ने इस सब अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया की बनाई बाते हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके बाद अब जाकर मलाइका ने भी इस पर खुलकर बोला है।
मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है। अब बोनी और मलाइका के बयान से साफ लग रहा है कि दोनों की शादी फिलहाल तो नहीं होने जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक अर्जुन का कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि आए दिन अर्जुन-मलाइका कभी लंच तो कभी किसी पार्टी में एक साथ स्पॉट होते रहते हैं।
फिलहाल तो मलाइका अपनी दोस्तों संग मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। मलाइका भले ही फिल्मों में ना नजर आ रही हों लेकिन लाइमलाइट में वह हमेशा ही बनी रहती हैं। साथ ही वह कई शोज में बतौर गेस्ट भी नजर आती रही हैं।
इससे पहले जब इस बारे में पता करने के लिए अर्जुन के पिता बोनी कपूर से अमर उजाला ने संपर्क किया था तो उन्होंने कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सूत्रों के मुताबिक मलाइका जिस क्लीनिक में गई थीं वह सौंदर्य उपचार किए जाते हैं। क्लीनिक से निकलते समय वह फोटोग्राफर्स की नजरों में आईं। बता दें कि ऐसी खबरें तब आईं जब मलाइका एक क्लीनिक के बाहर नजर दिखी थीं।
5 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
बता दें कि अरबाज खान और मलाइका की शादी 1998 में हुई थी। 33 साल के अर्जुन कपूर की मलाइका से जान पहचान सलमान खान के घर पर ट्रेनिंग के दौरान हुई। बताते हैं कि यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। अरबाज खान ने इस रिश्ते पर एतराज जताया तो मलाइका ने अरबाज के साथ रहना छोड़ दिया। इस बीच अरबाज के भी एक मॉडल से रिश्ते होने की बात सामने आई।