देश की 17वीं लोक सभा के चुनाव के लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इधर राजनीतिक पार्टियों में उठापटक का सिलसिला और भी तेज हो गया है। सियासत में फिल्मी सितारे भी धड़ल्ले से उतारे जा रहे हैं। यह खबर थी कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने भी इस चुनाव में बतौर उम्मीदवार उतरेंगीं, लेकिन इन अफवाहों पर अभिनेत्री ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है।
2 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : file
माधुरी ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हैं। उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने की खबर को मात्र अफवाह बताया। अभिनेत्री ने आगे बताया कि फिल्मी दुनिया से तीन लोगों को लेकर चुनाव लड़ने की अफवाह फैली थीं, लेकिन मैंने इस मुद्दे पर साफ कर दिया था कि मैं चुनाव में नहीं खड़ी होने वाली।' अफवाह फैल रही थी कि अभिनेत्री बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ेंगी।
3 of 5
madhuri dixit
- फोटो : social media
गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जया प्रदा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वह उत्तर प्रदेश की रामपुर लोक सभा सीट से समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के खिलाफ लड़ेंगी। इसके बाद फिल्मी दुनिया की एक और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी राजनीति मे आने का शिलान्यास कर दिया है।
4 of 5
कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करतीं उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : ANI
उर्मिला उत्तरी मुंबई लोक सभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार बन चुनावी मैदान में उतरेंगी। इसी सीट से गोपाल शेट्टी उनके सामने होंगे। उर्मिला ने दो दिन पहले ही राहुल गांधी और मुंबई कांग्रेस प्रमुख मिलिंद देवड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वॉइन की थी।
5 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
इससे पहले हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई थी, लेकिन बाद में सपना इससे मुकर गईं। वहीं, यह कयास लगने लगे कि सपना अब बीजेपी ज्वॉइन करेंगी। बता दें कि माधुरी ने फिल्म अबोध 1984 से फिल्मी दुनिया में दस्तक दी थी। माधुरी अपने डांस और खूबसूरती से हमेशा चर्चा बटोरती रही हैं।