बीते दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Covid 19) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वह कोरोना की चपेट में आ गई हैं और डॉक्टर्स की सलाह पर वह होम क्वारंटीन हैं। अब मलाइका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि वह कोरोना से परेशान हो चुकी हैं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने पोस्ट कर लिखा है- 'कोई वैक्सीन निकाल दो भाई, वरना जवानी निकल जाएगी।' मलाइका की ये पोस्ट काफी पसंद की जा रही है। मलाइका इन दिनों क्वारंटीन में हैं और हर तरह की सावधानी का ख्याल रख रही हैं।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा ने कोरोना की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं, लेकिन मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक महसूस कर रही हूं।'
4 of 5
हिमानी शिवपुरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई सिलेब्स कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। टीवी के कॉमेडी धारावाहिक 'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी देवी सिंह का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। यह जानकारी खुद हिमानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।
5 of 5
आफताब शिवदासानी
- फोटो : instagram: aftabshivdasani
अभिनेता आफताब शिवदासानी भी शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। वह लोनावला में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। जब उनके इस वायरस से संक्रमित होने की खबर आई तो उनके साथ काम कर रहे बाकी लोगों ने भी अपना टेस्ट करवाया है। उनमें से एक हैं अभिनेता जैन इमाम। अच्छी बात यह है कि जैन का परीक्षण नकारात्मक आया है।