बॉलीवुड के
'दबंग खान' परिवार की बहु और
सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा अपने हॉट अंदाज के लिए हमेशा से चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर से उनका बोल्ड एंड हॉट अंदाज देखने को मिला है।
दरअसल बॉलीवुड की 'मुन्नी' और अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2018 के पहले संडे को अपने फैंस के सामने कुछ अलग अंदाज विश किया। उनकी गोवा के बीच की एक फोटो सामने आई है।
इस फोटो में मलाइका व्हाइट कलर की बिकनी में समंदर किनारे आग लगाती नजर आ रही हैं। ये फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की। साथ ही फोटो के साथ happy Sunday! का कैप्शन भी दिया।
मलाइका हमेशा से अपनी हॉट एंड बॉल्ड फोटो की वजह से चर्चा में रही हैं। मगर कभी-कभी अपने शॉर्ट ड्रेस के कराण मलाइका को ट्रोल भी होना पड़ा है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को प्री-क्रिसमस पार्टी में पहनी एक ड्रेस के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा।