देश में कोरोना मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। इसको लेकर सभी राज्य की सरकारें अलर्ट पर हैं। हर जगह इससे बचाव के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में 15 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में बंद होकर बोर महसूस कर रहे हैं। इस बीच कुछ सेलेब्स को सोशल मीडिया का सहारा है और वे यहां अपना समय मजे से काट लेते हैं। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा घर से लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वो पल-पल की अपडेट फैंस को देती नजर आ रही हैं। अब मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी एक फोटो साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को एक मैसेज भी दिया है। ये तस्वीर मलाइका की सेल्फी है, जिसमें वो नाइट सूट में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री को बिना मेकअप के देखा जा सकता है। हालांकि इसमें भी वे काफी फ्रेश और सुंदर लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'घर पे रहो।'
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram fan page
मलाइका की इस स्टोरी को फैंस खूब देख रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लोगों की काफी भीड़ दिखाई दे रही थी। मलाइका अरोड़ा ने हरिद्वार (उत्तराखंड) में जारी कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था, '(कोविड-19) महामारी है...और यह चौंकाने वाला है।' एक अन्य स्टोरी में उन्होंने लिखा था, "हम घर में रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे...आपके आसपास मौजूद लोगों के बारे में सोचिए। हमेशा जीतेंगे, हम इतने शक्तिशाली नहीं।'
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अर्जुन कपूर को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ आउटिंग और पार्टियों में नजर आते हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो पर्सनल लाइफ से लेकर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं।
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
बता दें कि मलाइका कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुकी हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। वैक्सीन के लिए उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स का शुक्रिया भी अदा किया था।