बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में आए दिन मलाइका अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने स्विमिंग पूल के अंदर अपनी योगा करती हुई एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन भी दिया है जो फिटनेस के दीवानों को बहुत पसंद आएगा।
स्विमिंग पूल में योगा करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर देखते ही फैंस के उड़े होश, पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल
45 की उम्र में भी 25 सी दिखने वाली मलाइका की खूबसूरती और फिट बॉडी का राज योगा ही है। मलाइका अपनी बॉडी का पूरा ख्याल रखती हैं और अक्सर अपने फिटनेस वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वो पूल के अंदर योगा पोज देती नजर आ रही हैं।
मलाइका पूल में एक पैर पर खड़ी है और दूसरे पैर को उन्होंने ऊपर उठाकर अपने हाथ से पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा कि, 'आइए एक नए साल के लिए हमारे वर्कआउट और योग रुटीन को किक स्टार्ट करें'। फैंस को मलाइका का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी तस्वीर पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)
बता दें कि मलाइका इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के साथ छुट्टियां मना रही हैं। उनकी मस्ती करती तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही हैं। हालांकि वेकेशन के समय में भी मलाइका ने अपने योग और एक्सरसाइज का साथ नहीं छोड़ा है और जमकर वर्कआउट भी कर रही हैं।
बता दें कि मलाइका पिछले साल कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। इसके चलते उन्हें काफी समय क्वारांटीन में बिताना पड़ा था। ऐसे में स्थिति सामान्य होते ही नए साल के लिए मलाइका गोवा चली आईं। गौरतलब है कि गोवा बॉलीवुड सेलेब्स की बहुत ही पसंदीदा जगह हैं। इससे पहले आलिया भट्ट, सारा अली खान, करण जौहर जैसे सितारों भी गोवा में मस्ती करते देखे गए हैं।