मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा के फैंस जमकर कमेंट करते हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। अब इस ताजा तस्वीर को ही ले लीजिए। मलाइका ने इस तस्वीर को शेयर करे हुए लिखा है- मेरे मूड के बारे में सिर्फ मेरी गर्लफ्रेंड को पता है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
अब आप सोच रहे होंगे कि इस तस्वीर में ट्रोल करने जैसी बात क्या है तो आपको बता दें मलाइका ने तस्वीर के साथ
#nomakeup यूज किया है। मलाइका के इस पोस्ट पर कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें मेकअप करने के बाद
#nomakeup के लिए ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर मिल रही नकारात्मकता का मलाइका ने हमेशा से करारा जवाब दिया है।
एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- मैडम 2 किलो मेकअप थोपने के बाद नो मेकअप लिख रही हो। एक ने लिखा- कितना भी मेकअप करो बुढापा दिख रहा है। एक यूजर ने लिखा- कैसी हो अर्जुन की आंटी। हालांकि कुछ ऐसे फैंस भी हैं, जिन्होंने उनके इस फोटो की तारीफ की है। हालांकि अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा की फोटो देखकर लिखा है, ‘हम्म्म...।’

बता दें बॉलीवुड गलियरों में लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें चल रही हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में बॉलीवुड पार्टियों और इवेंट में देखा जाता। हाल में अर्जुन ने अपने दोस्तों और परिवार वालों के लिए 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग रखी। इस मौके पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कैमरे के सामने आकर पोज दिए।
5 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा, मैं मलाइका के साथ सहज महसूस करता हूं और मीडिया इस बात को समझती है। मीडिया का रवैया कभी भी मुझे या मलाइका को लेकर बुरा नहीं रहा। ना ही कभी कोई गलत बात लिखी गई। इसलिए मैं स्क्रीनिंग में मलाइका के साथ पोज देते समय कंफर्टेबल था।