{"_id":"5eb1719a8ebc3e904f439028","slug":"malaika-arora-missing-her-parents-and-sister-amrita-arora-during-lockdown-shares-a-throwback-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मलाइका अरोड़ा कर रही हैं इन्हें याद, तस्वीर साझा कर लिखा- 'मिस यू'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में मलाइका अरोड़ा कर रही हैं इन्हें याद, तस्वीर साझा कर लिखा- 'मिस यू'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 05 May 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
Link Copied
कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। कोई भी चाहे वो आम व्यक्ति हो या खास व्यक्ति हो वो अपने घर में ही कैद है। अचानक से हुए इस लॉकडाउन की वजह से जो जहां था वो वहीं पर रह गया। ऐसे में कई लोग अपने परिवार से दूर हैं। इन्हीं में कुछ सेलिब्रिटीज का नाम भी है। जो अपने परिवार से दूर हैं और अब परिवार को मिस कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। लॉकडाउन के बीच में मलाइका फैन्स के साथ कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन दिनों मलाइका अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि वो लॉकडाउन के बीच किसे याद कर रहे हैं।
3 of 5
Malaika Arora new year celebration
- फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने परिवार की तस्वीर साझा किया है। इस तस्वीर में मलाइका अपने माता पिता और बहन अमृता अरोड़ा के साथ हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया है कि वो अपने परिवार को इस लॉकडाउन के समय में मिस कर रही हैं। तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, '50 दिन और गिनती चालू है... आप लोग को मिस कर रही हूं।'
मलाइका की इस तस्वीर को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका की इस तस्वीर पर उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने भी कमेंट कर बताया है कि वो भी उन्हें बेहद मिस कर रही हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। इसे उनके फैन्स भी बेहद पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
इससे पहले भी मलाइका ने एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके बेटे अरहान काफी छोटे नजर आ रहे हैं जिसे देखकर पता चलता है कि ये तस्वीर काफी साल पुरानी है। इस तस्वीर को भी उनके फैन्स ने काफी पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।