मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब खुलेआम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों दोनों ने अपने प्यारा का इजहार किया था। इस वक्त अर्जुन और मलाइका वेकेशन मनाने ऑस्ट्रिया गए हैं। वहां से मलाइका ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन हाल ही में मलाइका ने जब अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : Social Media
मलाइका अरोड़ा अपनी ताजा शेयर की हुई तस्वीर में अकेली खड़ी नजर आ रही हैं। उनके पीछे रंग बिरंगे फूल दिख रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने कैजुअल आउटफिट पहन रखा है। इसे शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'मुझे लगता है मैं अपने विचारों में खो गई हूं।'
3 of 5
Comments
- फोटो : instagram
इस तस्वीर को लेकर कुछ लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'एक अरोड़ा, जिसने किसी को न छोड़ा, अर्जुन से लेकर अरबाज तक।' एक और यूजर ने लिखा- 'मलाइका का जायका..ससुराल लेकर मायका..अरबाज की कर दी जेब खाली, अब अर्जुन रखा किराए का।'
4 of 5
Comments
- फोटो : instagram
एक यूजर ने मलाइका के कपड़ों को लेकर भी कमेंट किया। उसने लिखा- 'कपड़े पहन ले माता जी'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चपिस्तान की माता, शोऑफदेवी फुकरी और खुद को फिटेस्ट मॉम साबित करने के लिए घरबार और बच्चे के फ्यूचर को दांव पर लगाने वाली औरत।'
5 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : instagram
मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपने और अर्जुन के रिलेशन के बारे में कहा था कि वो नकारात्मक बातों से बिल्कुल प्रभावित नहीं होती हैं । ये सब चीजें आम हैं। मलाइका ने कहा- 'आप लोगों को नहीं रोक सकते, ये उनकी खुद की राय है। लोग हर चीज की जांच-परख करते हैं। मान लीजिए अगर आप इस बिजनेस में हैं, आपको इन सब चीजों की आदत हो जाएगी। ये स्थिति किसी भी सेलेब्रेटी के सामने हो सकती है।'