अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सबकुछ ठीक है। बुधवार को कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन उसी दिन अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। अब मलाइका ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, इसमें मलाइका ने लोगों के लिए काफी कुछ कहा है।
Malaika Arjun Breakup: अर्जुन संग ब्रेकअप की खबरें हुईं वायरल तो भड़कीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- अपनी सोच को बड़ा करो
क्या लिखा है मलाइका ने
नहीं, लेकिन सच में 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को सामान्य समझें। 30 की उम्र में नए सपने देखने और नई चीजों की चाह को भी नया न समझे। आप 50 की उम्र में भी अपने जीवन का उद्देश्य ढूंढ सकते हैं, जिंदगी 25 की उम्र में ही खत्म नहीं हो जाती। इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो।

अफवाहों की जगह नहीं
इससे पहले अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था- 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिए, खुश रहिए। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।' इस पर मलाइका ने भी रिप्लाई करते हुए दिल का इमोजी पोस्ट किया था।
दरअसल मलाइका जानबूझकर मीडिया से दूर हैं ताकि अर्जुन कपूर की नई फिल्म ‘लेडी किलर’ पर लोगों का ध्यान जाए। हाल के दिनों में ऐसा हुआ है कि जब भी अर्जुन कपूर की कोई नई फिल्म आने को होती है तो लोग तब भी बजाय उस फिल्म पर फोकस करने के अर्जुन और मलाइका की प्रेम कहानी के पीछे ही लगे रहते हैं। फिल्म ‘लेडी किलर’ की नई हीरोइन का एलान बुधवार को होना दो दिन पहले ही तय हो गया था और इसी योजना के तहत मलाइका ने खुद को कैमरों से दूर रखा। जिसके चलते यह अफवाह उड़ी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।