{"_id":"5a8bb8584f1c1b4d588b96ab","slug":"makers-said-arijit-singh-never-sang-for-welcome-to-new-york","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरिजीत सिंह का गाना हटाने पर आया मेकर्स का बयान, सलमान खान भी हुए हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरिजीत सिंह का गाना हटाने पर आया मेकर्स का बयान, सलमान खान भी हुए हैरान
Tue, 20 Feb 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
Link Copied
हाल ही में सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच गाने को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया। खबरों की मानें तो सलमान खान ने फिल्म सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' से अरिजीत सिंह का गाना हटवाकर राहत फतेह अली खान से रिकॉर्ड करवा लिया। जानें इस खबर की सच्चाई...
Trending Videos
2 of 6
Arijit Singh
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में सलमान खान का सिर्फ कैमियो है, यह सलमान की फिल्म नहीं है। फिल्म के म्यूजिक से सलमान का कोई लेना-देना नहीं है। खुद सलमान भी यह खबर पढ़ने के बाद हैरान हैं।
रिपोर्ट का दावा है कि अरिजीत को यह सॉन्ग ना मिलने की वजह मेकर्स हो सकते हैं। दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ होगा कि इस गाने पर बात नहीं बन पाई। आखिर में प्रोड्यूसर्स को ही फैसला लेना होता है। इस मामले में अभी तक सलमान और अरिजीत का कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
arijit singh
'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने कहा, 'मैंने टीवी और ऑनलाइन ये खबर देखी। मैं यह देखकर बहुत कंफ्यूज हो गया कि ये सब क्या हो रहा है। अरिजीत ने फिल्म के लिए कोई गाना गाया ही नहीं। मैं राहत जैसी आवाज गाने के लिए चाहता था। इसलिए कंपोजर शमीर ने उनसे बात की। जब अरिजीत ने गाना गाया ही नहीं तो कोई उन्हें रिमूव कैसे कर सकता है।'
विज्ञापन
5 of 6
arijit singh
इससे पहले अरिजीत सिंह ने सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में 'जग घुमया' गाना गाया था। लड़ाई के बाद सलामन ने अरिजीत का गाना हटवाकर राहत फतेह अली खान से रिकॉर्ड करवा लिया था। गाना हट जाने के बाद अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लेटर लिख सलमान से माफी मांगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।