फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hanuman Ansh VS Mirzapur the movie box office collection on sunday daayra and vibe collection

बॉक्स ऑफिस: 45वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, करीना-कुणाल का बुरा हाल; रविवार को कौन रहा अव्व्ल?

Sun, 20 Sep 2026 07:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 20 Sep 2026 07:45 PM IST
सार

Hanuman Ansh Box office collection: इस शुक्रवार ‘वाइब’, ‘दायरा’ और 'रेसिडेंट ईविल' जैसी नई फिल्में रिलीज हुई हैं। इसके बावजूद भी 'हनुमान अंश' के प्रति दर्शकों का क्रेज कम नहीं हो रहा। जानिए रविवार को क्या रहा बॉक्स ऑफिस का हाल...
 

विज्ञापन
Hanuman Ansh VS Mirzapur the movie box office collection on sunday daayra and vibe collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मात्र 2 करोड़ में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का तूफान रिलीज के 45वें दिन भी नहीं थम रहा। इसके साथ ही 'मिर्जापुर द मूवी' भी जबरदस्त कमाई कर रहे है। इन सबके बीच इस शुक्रवार रिलीज हुईं दो नई फिल्में 'दायरा' और 'वाइब' रविवार को भी फीकी ही रहीं। जबकि इनके आगे हॉलीवुड की नई रिलीज फिल्म 'रेसिडेंट ईविल' ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। जानिए रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना धमाल मचाया? 
विज्ञापन

Hanuman Ansh VS Mirzapur the movie box office collection on sunday daayra and vibe collection
दायरा फिल्म रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
‘दायरा’ ने तीसरे दिन कितना कमाया?
  • करीना कपूर और पृथ्वीराज अभिनीत फिल्म दायरा की शुरुआत तो बहुत ही बेकार रही। 
  • फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को मात्र 1 करोड़ का बिजनेस किया। 
  • शनिवार को इसने थाेड़ा बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1.75 करोड़ कमाए। 
  • रविवार को इसकी कमाई में फिर गिरावट आ गई। 
  • फिल्म ने खबर लिखे जाने तक मात्र 1.17 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। 
  • इस तरह तीन दिनों में इसने कुल 3.92 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Ansh VS Mirzapur the movie box office collection on sunday daayra and vibe collection
वाइब एक्स रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को नहीं मिली ‘वाइब’
कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म वाइब ने पहले दिन 1 करोड़ 75 लाख रुपये का ठीक ठाक बिजनेस किया था। दूसरे दिन इसने 2.75 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 1 करोड़ 94 लाख रुपये कमा लिए हैं। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 6.39 करोड़ हो गई है।

हनुमान अंश: नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी फिल्म, निर्माता ने बताया कैसी थी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

Hanuman Ansh VS Mirzapur the movie box office collection on sunday daayra and vibe collection
रेसिडेंट ईविल - फोटो : एक्स
‘रेसिडेंट ईविल’ ने दिया झटका
  • अब बात करें हॉलीवुड फिल्म रेसिडेंट ईविल की तो इसने दोनों ही दिन नई रिलीज हुई इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों को कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया।
  • पहले दिन इसने 2.60 करोड़ कमाए। 
  • दूसरे दिन शनिवार को 3.20 करोड़। 
  • तीसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.01 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
  • इस तरह तीन दिनों में इस फिल्म की कमाई ‘दायरा’ और ‘वाइब’ को पीछे छोड़ते हुए 7.81 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Hanuman Ansh VS Mirzapur the movie box office collection on sunday daayra and vibe collection
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
नहीं थमी 'हनुमान अंश' की कमाई  
फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज के 45 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई है। फिर से इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है। छठे हफ्ते फिल्म ने 80 करोड़ का कारोबार किया। शुक्रवार को 5 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को खबर लिखे जाने तक 10.92 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 269.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Hanuman Ansh VS Mirzapur the movie box office collection on sunday daayra and vibe collection
मिर्जापुर द मूवी टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' का दोहरा शतक 
  • पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 
  • फिल्म ने पहले हफ्ते 146 और दूसरे हफ्ते में 55 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इसके बाद शुक्रवार को इसने 2.75 करोड़ और शनिवार को 4.50 करोड़ रुपये कमाए। 
  • रविवार को खबर लिखे जाने तक 3.63 करोड़ कमा लिए। 
  • 17 दिनों में इसने कुल 214.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed