{"_id":"5d7ae45f8ebc3e016c13919b","slug":"mahima-chaudhary-birthday-special-when-leander-paes-marriage-rhea-pillai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिमा चौधरी को छोड़ इस खिलाड़ी ने संजय दत्त की दूसरी बीवी से रचाई थी शादी, नहीं चल सका रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिमा चौधरी को छोड़ इस खिलाड़ी ने संजय दत्त की दूसरी बीवी से रचाई थी शादी, नहीं चल सका रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Mahima Chaudhry
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में हर दिन सैकड़ों-हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं लेकिन यहां कुछ ही लोगों के सितारे चमक पाते हैं। बॉलीवुड की ऐसी ही एक्ट्रेस में से एक हैं महिमा चौधरी। जिन्हें पहली ही फिल्म से रातों रात सफलता मिली। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है।
2 of 6
Mahima Chaudhary
महिमा ने बॉलीवुड में साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। फिल्म के साथ-साथ महिमा ने आमिर खान के साथ एक कोला ब्रैंड का एड कर चर्चा में आई थीं। यह एड 'परदेस' के रिलीज से पहले ही आया था। 'परदेस' भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी लेकिन उसके बाद उनका करियर कुछ खास ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।
3 of 6
mahima chaudhary
महिमा चौधरी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। वो करीब 6 साल तक पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। लिएंडर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rhea pillai
महिमा ने कहा था कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। बता दें कि साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान लिएंडर की नजदीकियां संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ बढ़ती जा रही थी। महिमा से ब्रेकअप के बाद लिएंडर ने रिया से शादी की लेकिन दोनों के बीच भी तलाक हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
mahima chaudhary
साल 2006 में अचानक महिमा चौधरी की शादी की खबर आई। बताया गया कि प्रेग्नेंसी की वजह से महिमा ने जल्दबाजी में शादी की। उन्होंने आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की। दोनों की एक बेटी अरियाना हैं। महिमा और बॉबी की ये शादी ज्यादा दिनों नहीं चली और 2013 से वो अपने पति से अलग रहने लगीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।