टेलीविजन की फेमस जोड़ी जय भानुशाली और माही विज को कौन नहीं जानता। यह दोनों हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' में एक साथ दिखाई दिए थे। हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान माही अपने पति जय से मिलने पहुंची और खुलेआम ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर जय शर्म से पानी-पानी हो गए।
जय और माही दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स हैं। हालांकि बिजी शिड्यूल की वजह से दोनों एक साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते। लेकिन अपने पति को सरप्राइज देने के लिए अचानक माही रियलिटी शो जा पहुंची जहां पर माही ने जय के बारे में ऐसी बात बता दी जिसे जानकर सभी हैरान रह गए।
दरअसल, जय The Voice India Kids शो के होस्ट हैं। शूटिंग के दौरान वो अचानक सेट पर पहुंच गई जहां पर उन्होंने जमकर मस्ती की। लेकिन बातों बातों में माही ने सबके सामने जय से कहा कि तुम्हारी दाढ़ी मुझे बड़ी चुभती है।
आपको बता दें जय और माही साल 2011 में शादी के बंधन में बंध गए थे। जय शो को होस्ट करने के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।