{"_id":"60bee3bf8ebc3e00d06830f1","slug":"mahhi-vij-brother-dies-due-to-covid-19-writes-emotional-post-and-thanks-sonu-sood-for-help","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुखद: माही विज के भाई का कोरोना संक्रमण से निधन, सोनू सूद ने पहुंचाई थी मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: माही विज के भाई का कोरोना संक्रमण से निधन, सोनू सूद ने पहुंचाई थी मदद
कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद लोगों की लगातार मदद करते आए हैं और अभी भी ये सिलसिला जारी है। लेकिन इसके उलट मदद मिलने के बाद भी कई लोगों ने अपने करीबियों को खोया। हाल ही में एक्ट्रेस माही विज के छोटे भाई का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। माही विज ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए मदद की गुहार लगाई थी। माही विज को सोनू सूद ने मदद पहुंचा दी थी लेकिन इसके बाद भी उनके भाई को बचाया नहीं जा सका।
एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
माही विज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनू सूद के ट्वीट का स्कीनशॉट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे भाई को हॉस्पिटल में बेड दिलवाने में मदद करने के लिए थैंक्यू सोनू सूद। ऐसे वक्त में, जब मुझमें हिम्मत नहीं थी तब आपने मुझे हिम्मत और उम्मीद दी। मैं उम्मीद करती थी कि भाई ठीक होकर घर वापस लौट आएगा पर कहीं न कहीं आपको सच मालूम था। मैं आपकी ताकत और आपके इतने अच्छे दिल की शुक्रगुजार हूं।'
2 of 5
माही विज और सोनू सूद
- फोटो : Instagram
माही विज ने आगे लिखा, 'आप वाकई लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हो। आपकी हिम्मत और पॉजिटिविटी के लिए भी शुक्रगुजार हूं जो आप उन लाखों लोगों को दे रहे हो, जो मदद के इंतजार में हैं।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने कॉमेडियन भारती सिंह और दो निर्देशकों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि भारती रोज उनके भाई का हाल पूछती थीं और वीडियोज के जरिए पॉजिटिव रहने के लिए मोटिवेट करती थीं।
माही ने पोस्ट में सोनू सूद का जो ट्वीट शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा था, 'एक 25 साल का लड़का, जिसे हम बचाने की कोशिश कर रहे थे, वह आज कोविड से जंग हार गया। इतने दिनों से यह जानते हुए भी कि उसके बचने के चांस बहुत कम हैं, मैं फिर भी एक उम्मीद लिए रोजाना डॉक्टर से बात करता था। कभी हिम्मत ही नहीं हुई कि उसके परिवार को सच बता पाऊं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माही विज
- फोटो : Instagram
इसके पहले माही विज ने भाई की तस्वीर शेयर कर नोट में लिखा था, 'मैंने तुम्हे खोया नहीं बल्कि पाया है भाई। तुम मेरी ताकत हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं भाई और हमेशा करती रहूंगी। काश मैं कुछ दिन रिवाइंड करके तुम्हें कसकर गले लगा सकती और कभी जाने नहीं देती। हम तुमसे बहुत प्यार करते थे पर शायद भगवान को उससे भी ज्यादा प्यार था। तुम हमेशा मेरे हीरो रहोगे।'
विज्ञापन
5 of 5
माही विज
- फोटो : Instagram
माही विज की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और यूजर्स उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। बता दें, माही विज के भाई का निधन 1 जून को हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।