नसीरुद्दीन शाह के साथ महेश मांजरेकर की पारिवारिक ड्रामा फिल्म की घोषणा पांच साल पहले यानी साल 2018 में हुई थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से यह फिल्म फ्लोर पर नहीं आ सकी थी। अब एक नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि फिल्म पर अब एक बार फिर से काम शुरू हो गया है।
The Diplomat: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, क्या प्रभास की फिल्म से होगा क्लैश?
2 of 5
महेश मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महेश ने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म को 'पुराना फर्नीचर' नाम दिया गया है। न्यूज पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि खुद फिल्म के डायरेक्टर ने इस बात की पुष्टि की है।
Konkona Sen Sharma: इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष पर बात करती नजर आईं कोंकणा सेन शर्मा, कही यह बात
3 of 5
महेश मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मांजरेकर ने इस बारे में ईटाइम्स को बताया, "पुराना फर्नीचर एक बहुत ही अनोखी फिल्म है जो मैं नसीरुद्दीन शाह के साथ कर रहा हूं। यह फिल्म इन दिनों मुझे बहुत उत्साहित कर रही है। लोग आज अच्छे कंटेंट वाली फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं।''
4 of 5
महेश मांजरेकर
- फोटो : instagram/maheshmanjrekar
उन्होंने आगे कहा कि इससे उन्हें कुछ अलग करने का प्रोत्साहन मिला है, क्योंकि दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए तैयार हैं। मांजरेकर ने कहा, "आज मैं दर्शकों पर भरोसा कर सकता हूं, क्योंकि वे केवल कंटेंट देख रहे हैं। इसलिए मैं अभी सबसे खुश जगह पर हूं।"
5 of 5
महेश मांजरेकर
- फोटो : Instagram @maheshmanjrekar
बता दें कि महेश मांजरेकर अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अलावा वह एक्टिंग के क्षेत्र में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास अक्षय कुमार अभिनीत 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' सहित फिल्मों की एक बड़ी कतार है। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Films on Politicians: नेताओें की जिंदगी पर बनी हैं ये फिल्में, बिग बी से लेकर नवाज तक ने दिखाया अदाकारी का दम