{"_id":"64a133731aba1b8bd00109af","slug":"lust-stories-2-director-konkona-sen-sharma-recounts-struggling-in-the-early-phase-of-her-career-to-fit-in-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Konkona Sen Sharma: इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष पर बात करती नजर आईं कोंकणा सेन शर्मा, कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Konkona Sen Sharma: इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष पर बात करती नजर आईं कोंकणा सेन शर्मा, कही यह बात
Sun, 02 Jul 2023 01:56 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : Social media
अभिनेत्री और निर्देशक कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपनी एक शॉर्ट फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कोंकणा द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों की खूब सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, करियर के शुरुआती दौर में एक्ट्रेस को काफी संघर्ष करना पड़ा था। कोंकणा का कहना है कि शुरुआत में उन्हें एक निश्चित तरीके से दिखने और यहां फिट होने में काफी वक्त लगा।
विज्ञापन
करियर का जिक्र करती आईं नजर
कोंकणा सेन शर्मा की शॉर्ट फिल्म में एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम और अमृता सुभाष ने शानदार अभिनय किया है। अपनी इस फिल्म के जरिए कोंकणा ने महिलाओं की जरूरतों और रोमांटिक प्लेजर का मुद्दा उठाया है। साथ ही तमाम स्टोरियोटाइप्स को तोड़ने की बात की गई है। कोंकणा सेन ने अपनी इस शॉर्ट फिल्म पर बात करते हुए अपने करियर का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2: आलिया सिद्दीकी ने पूजा भट्ट पर निकाला गुस्सा, बोलीं- मैं नहीं वह खेल रहीं विक्टिम कार्ड
विज्ञापन
बोलीं- हमारा फोकस संकीर्ण है!
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं करीब 20 वर्षों से एक्टिंग की दुनिया में हूं। मुझे शुरू में एक निश्चित दिशा में काम करने और उसमें फिट होने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। मुझे लगता है कि हमारा फोकस इस मामले में बहुत संकीर्ण है कि क्या होना चाहिए। इस पर बात करने की जरूरत है।'
Aamir Khan: कभी अपनी हाइट को लेकर परेशान रहते थे आमिर खान, 'टिंगू' कहे जाने का सताने लगा था डर
यहां देखें 'द लस्ट स्टोरीज 2'
बात करें 'द लस्ट स्टोरीज 2' की तो इसमें चार शॉर्ट फिल्म हैं, जिनका निर्देशन अलग-अलग निर्देशकों ने किया है। कोंकणा सेन शर्मा के अलावा आर बाल्की, सुजॉय घोष और अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने भी निर्देशन किया है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ ने मिलकर बनाया है। 'द लस्ट स्टोरीज 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
Alia Bhatt: राहा को जन्म देने के चार महीने बाद ही शुरू किया काम, 'तुम क्या मिले' की शूटिंग पर बोलीं आलिया भट्ट