अमूमन सभी कपल्स शादी के बाद ही हनीमून पर जाते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते हैं। लेकिन हाल ही में ये सेलेब्रिटी कपल शादी से पहले ही हनीमून मनाने पहुंच गया है। इस कपल की प्री वेडिंग हनीमून फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शादी से पहले ही हनीमून मनाने जा पहुंचा ये बॉलीवुड कपल, कभी अश्लील MMS को लेकर हुआ था बदनाम
यह कपल और कोई नहीं बल्कि अमीषा पटेल के भाई अश्मित और होने वाली भाभी महक चहल हैं। खबर है कि महक और अश्मित जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन शादी से पहले ही दोनों श्रीलंका में प्रीवेडिंग हनीमून मना रहे हैं।
महम और अश्मित की प्री वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अश्मित और महक की फिल्म 'निर्दोष' इस हफ्ते रिलीज होगी। इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया है और कई बोल्ड सीन भी दिए हैं। पिछले दिनों फिल्म से महक का एक बाथरूम सीन लीक हो गया था।
House full at the #Nirdosh movie premier. #superduper @NirdoshTheMovie @AshmitPatel @arbaazSkhan @ManjariFadnis @paulsubro7 @paulrangwani @mukulldevv pic.twitter.com/ZRPePIZiiU
बता दें कि महक और अश्मित ने पिछले साल स्पेन में सगाई की थी। अब दोनों यूरोप में शादी करेंगे और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। एक इंटरव्यू के दौरान अश्मित ने बताया था कि उन्होंने महक को एकदम फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया था।
अश्मित बोले, 'मैं और महक बेल्जियम कैफे गए थे। जैसे ही महक वॉशरूम गईं, मैंने वेटर से बात करके स्वीट डिश ऑर्डर किया और उसी प्लेट में अंगूठी रख दी ताकि महक उसे देख सकें। जैसे ही महक ने डिश खाने के लिए प्लेट उठाई। मैं घुटनों के बल बैठ गया। हालांकि उस वक्त महक से यह पूछना भूल गया कि क्या वह मुझसे शादी करेंगी।'