राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश के लिए अमूल्य योगदान को कोई भुला नहीं सकता है। उनकी अहिंसावादी विचारधारा ने समाज के हर एक वर्ग को जागरूक किया। गांधी जी के विचारों को बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाया गया है। मोहनदास करमचंद गांधी पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। ऐसे में एक नजर गांधी जी पर बनी फिल्मों पर।
2 of 7
Gandhi Ji
- फोटो : file photo
फिल्म 'महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी, 1869-1948 में गांधी जी के जीवन और उनके भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया है। फिल्म की भाषा अंग्रेजी थी और विट्ठभाई झावेरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को द गांधी नेशनल मेमोरियल फंड ने भारत सरकार की फिल्म डिविजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी और लोगों ने इस फिल्म को खूब सराहा था।
3 of 7
Gandhi Ji
- फोटो : file photo
बता दें कि 'बापू' पर बनी फिल्म 'गांधी' एक बायोग्राफिक ड्रामा मूवी थी जिसे 30 नवंबर 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबोरो ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को रवि शंकर ने म्यूजिक दिया और बेस्ट पिक्चर के लिए 'एकेडमी अवॉर्ड' मिला था।
4 of 7
Gandhi Ji
- फोटो : file photo
गांधी जी पर बनी फिल्म 'मेकिंग ऑफ द महात्मा' थी जिसे जाने-माने डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका के दर्शन को दिखाया गया था। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस फिल्म से एक्टर रजीत कपूर को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म को स्पशेल जूरी के लिए भी नेशनल अवॉर्ड हासिल हुआ था और फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दर्शन जरीवाला को नेशनल अवॉर्ड मिला।
5 of 7
Gandhi Ji
- फोटो : file photo
2005 में आई गांधी जी पर आधारित फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' में अनुपम खेर ने जबरदस्त अभिनय किया था और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के काम को भी सराहा गया था। फिल्म को जन्हू बरुआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बेस्ट एक्ट्रेस, स्पेशल जूरी अवार्ड, नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।