संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) हाल ही में दोनों बच्चों के साथ बिना मेकअप डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। खास बात है कि मान्यता की बिना मेकअप तस्वीरों और मेकअप के साथ वाली तस्वीरों में कुछ ज्यादा फर्क नजर नहीं आया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई सेलिब्रिटी बिना मेकअप मीडिया के सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस बिना मेकअप नजर आईं। खास बात है कि कुछ एक्ट्रेस को तो बिना मेकअप देखने में जमीन आसमान का अंतर नजर आया तो वहीं कुछ एक्ट्रेस में मामूली बदलाव दिखा। देखिए 12 हीरोइनों की बिना मेकअप वाली तस्वीर।
2 of 13
kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बिना मेकअप के सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की। करीना की यह तस्वीर खूब वायरल हुईं। कुछ लोगों ने करीना की सेल्फी को पसंद किया तो कुछ उन्हें ट्रोल करने लगे। हालांकि बिना मेकअप सेल्फी में करीना एकदम अलग नजर आ रही हैं।
3 of 13
Mahira Khan
- फोटो : instagram
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी बिना मेकअप तस्वीर हाल ही में पोस्ट की थी। माहिरा खान किंग खान के साथ 'रईस' (Raees) फिल्म में नजर आ चुकी हैं। 'रईस' (Raees) फिल्म साल 2017 में आई थी। इस फिल्म से माहिरा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। माहिरा खान ने बिना मेकअप वाली इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माहिरा ने लिखा- 'नो फिल्टर।'
4 of 13
kajal aggarwal
- फोटो : social media
बॉलीवुड के अलावा काजल अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। काजल ने हाल ही में बिना मेकअप तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अपनी तस्वीर के साथ काजल ने लिखा कि 'लोग अपने आपको और ज्यादा खोज नहीं सकते। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां लोग बाहरी खूबसूरती पाने के लिए पागल हैं क्योकि सोशल मीडिया पर ऐसी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाता है। लाखों रुपये कॉस्मेटिक्स और सौंदर्य उत्पादों पर खर्च कर दिए जाते हैं इस वादे के साथ कि एक परफेक्ट बॉडी मिलेगी।'
5 of 13
Sara Ali Khan
- फोटो : file photo
सारा अली खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बिना मेकअप किए हुए नजर आईं। इससे पहले भी वह अपनी मां के साथ कलंक देखने गई थी जब बिना मेकअप के नजर आईं।