बॉलीवुड में एक दौर वो भी था जब दुनिया माधुरी दीक्षित और जूही चावला की दीवानी थी। उन दिनों इन दोनो अभिनेत्रियों की भी आपस में कड़ी टक्कर मानी जाती थी। आज जूही चावला फिल्मों से थोड़ा दूर हो गईं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वहीं माधुरी अपने फैंस से जुड़े रहने के साथ-साथ रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ जाती हैं। माधुरी दीक्षित और जूही चावला दोनो ही अपने समय की टॉप हीरोइनें थीं जिनकी खूबसूरती पर लोग दिल हारे जाते थे। हालांकि आज भी इनके प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है।
इसलिए नहीं की किसी हीरो से शादी
इतना ही नहीं इंडस्ट्री के कई हीरो इन पर जान छिड़कते थे, लेकिन दोनो ने ही किसी हीरो से शादी नहीं की। माधुरी दीक्षित ने जहां डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की तो वहीं जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी रचाई थी। इतना ही नहीं सालों पहले उन्होंने इस बात का जवाब दिया था कि क्यों उन्होंने किसी हैंडसम फिल्मी हीरो को अपना पति नहीं बनाया।
2 of 5
माधुरी दीक्षित, जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित और जूही चावला साल 2014 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं। यहां पर करण जौहर ने माधुरी और जूही से कई चटपटे सवालों के जवाब मांगे थे। इसी दौरान दोनो अभिनेत्रियां ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे।
3 of 5
माधुरी दीक्षित, जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉ श्रीराम नेने से शादी की है वहीं जूही चावला ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। आज दोनो ही अभिनेत्रियां अपनी शादी में बेहद खुश हैं। ऐसे में जब दोनो अभिनेत्रियां करण के चैट शो में पहुंची तो करण ने उनसे वो सवाल पूछ लिया जो फैंस जानना चाह रहे थे। करण ने पूछा कि, 'आपने इतने बड़े बड़े सितारों के साथ इंडस्ट्री में काम किया, लेकिन किसी स्टार संग शादी रचाने के बारे में क्यों नहीं सोचा?
4 of 5
श्रीराम नेने, माधुरी दीक्षित
- फोटो : Instagram
इस पर जवाब देते हुए पहले माधुरी दीक्षित ने कहा कि, 'शाहरुख खान के साथ मैंने बहुत फिल्मे की। सलमान खान के साथ भी मैंने काम किया। आमिर के साथ मैंने केवल दो फिल्मे की हैं। शायद मैंने कभी इन सितारों को इतना पसंद नहीं किया और ना ही शादी करने के बारे में सोचा, मेरे पति मेरे हीरो हैं'। इस पर करण ने कहा कि, 'आपसे मिलने के बाद ही वो हीरो बने हैं क्योंकि इससे पहले किसी को उस नजर से देखा नहीं'।
5 of 5
जूही चावला, जय मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए जूही ने कहा था कि, 'मुझे जय सच में बहुत पसंद आए थे। उन्होंने मुझे फूल, कार्ड्स, गिफ्ट भेजे थे। उन्होंने मेरा दिल जीत लिया था। सभी शानदार हीरोज हैं, बतौर कलाकार आप अपने आप में बहुत होते हैं और मैं नहीं देखती थी कि मैं ऐसे ही फुल इंसान से शादी करुं और साथ जिंदगी बिताऊं। मैं अपने चुनाव को लेकर एकदम साफ हूं'। बता दें कि इस चैट शो के अलावा दोनों अभिनेत्रियां फिल्म 'गुलाब गैंग' में साथ नजर आ चुकी हैं।